
शहडोल:- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का तीन दिवसीय 20वां राज्य सम्मेलन कल मानस भवन शहडोल में होना है ।
आप को बता दे कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 20 वां राज्य सम्मेलन शहडोल जिले के मानस भवन में होने जा रहा है जिसमे प्रदेश भर के पार्टी के लगभग 300 प्रतिनिधि व सीमावर्ती जिले के स्थानीय पदाधिकारी व सदस्य भाग लेंगे।
राज्य सम्मेलन में तय कार्यक्रम मे प्रदेश को नया नेतृत्व देने के लिए नए पदाधिकारी चुने जाएंगे।।।
उक्त सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि का. अमरजीत कौर राष्ट्रीय महासचिव एटक व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव का.अतुल अंजान होंगे यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से प्रारम्भ होगा उक्त कार्यक्रम में प्रतिनिधियों के अलावा शहडोल, अनुपुर ,उमरिया,के स्थानीय कार्यकर्ता व पदाधिकारी सामिल होंगे उक्त आशय की जानकारी राज्य परिषद सदस्य का.संजय नामदेव ने देते हुए उक्त दोनों राष्ट्रीय नेताओ के उद्बोधन को सुनने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगो को पहुँचने की अपील की।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal