Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जन कल्याणकारी योजनाओ का शत – प्रतिशत लाभ दिया जाना सुनिश्चित करे – कलेक्टर

जन कल्याणकारी योजनाओ का शत – प्रतिशत लाभ दिया जाना सुनिश्चित करे – कलेक्टर

प्रधानमंत्री आवासो का निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण कराये – राजीव रंजन मीना

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कलेक्टर राजीव रंजन मीना के द्वारा जनपद पंचायत चितरंगी के सभागार में संबंधित जनपद क्षेत्र के पंचायत सचिवो, रोजगार सहायक, सहायक यंत्री उपयंत्रियो की बैठक आयोजित हुई जिसमें पंचायतवार जन कल्याणकारी योजनाओ की समीक्षा की गयी ।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिया कि पंचायतो में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवासो के निर्माण कार्यो को समय सीमा के अंदर पूर्ण कराया जाये और हितग्राहियो से लगातार समन्वय बनाकर आवासो के निर्माण कार्यो को पूर्ण कराये और उन्होंने निर्देश दिया कि सभी सचिव एवं रोजगार सहायक अपने – अपने क्षेत्रो के ऐसे पात्र व्यक्ति जिनका आयुष्मान कार्ड नही बना है डोर टू डोर सर्वे कर पात्र हितग्राहियो का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करे और इस योजना के लाभ कोई भी पात्र व्यक्ति न छूटे ।

वही कलेक्टर ने *”स्वच्छ भारत मिशन”* की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये इस योजना के तहत कराये जा रहे कार्यो को समय सीमा मे पूर्ण करे और उज्जवला योजना से वंचित हितग्राहियो की सूची तैयार करने का निर्देश दिया और कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जन कल्याणकारी योजना से बंचित न रहे और सभी योजनाओ का पात्र हितग्राहियो शत – प्रतिशत लाभ दिया जाये और कलेक्टर ने निर्देश दिया कि योजनाओ के क्रियान्वन एवं प्रधानमंत्री आवासो के निर्माण में कम प्रगति मिली तो संबंधितो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी और नल जल योजना के तहत सभी घरो मे नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलंब्ध कराना है पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक इस योजना के क्रियान्वन मे निगरानी बनाये रखे ।

उक्त बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, एसडीएम नीलेश शर्मा, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सी.पी. साकेत सहित सहायक यंत्री, उपयंत्री, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...