
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कलेक्टर राजीव रंजन मीना ने बताया कि कोविड टीकाकरण में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के कोमॉर्बिड नागरिकों को वैक्सीन का प्रिकॉशन डोज़ लगाया जा रहा है और ऐसे हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाइन वर्कर और 60 वर्ष से अधिक आयु के कोमॉर्बिड नागरिक जिन्हें 12 अप्रैल 2021 के पहले कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज़ लगाया गया था उन्हें ही प्रि-कॉशन डोज लगाया जा रहा है ।
वही प्रि-कॉशन डोज़ कोविड-19 वैक्सीन के दूसरे डोज़ लगने के 9 महीने पूर्ण होने पर लगाये जाने का प्रावधान है और उन्होंने समस्त फ्रंटलाईन वर्करो से कहा है कि वे प्रिकॉंशन डोज लगवाना सुनिश्चित करे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal