कलेक्टर ने जिले के एनआईसी कक्ष में 7 हितग्राहियो को सौपा आवास स्वीकृती प्रमाण पत्र

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के स्वीकृत आवासों के परिवारों को आवास स्वीकृति पत्र एवं प्रथम किश्त की राशि के वितरण का कार्यक्रम का लाईव प्रसारण कलेक्ट्रेट के एनआईसी केद्र मे कलेक्टर राजीव रंजन मीना सहित हितग्राहियो द्वारा देखा एवं सुना गया ।
इस अवसर पर कलेक्टर राजीव रंजन मीना के द्वारा जिले के 7 हितग्राहियो रविशंकर बैस निवासी ग्राम डगा, मथुरा हलवाई निवासी ग्राम बर्दी चितरंगी, संभू प्रसाद बैस निवासी ग्राम डगा, रंगबली खैरवार निवासी ग्राम गहिलरा, रामानुग्रह रावत निवासी ग्राम मानिक चौरा, नारायण दास शाह निवासी ग्राम गहिलरा, सुरेन्द कुमार शाह निवासी ग्राम गहिलरा, सूरत लाल निवासी ग्राम गहिलरा, दिनेश कुमार गुप्ता गहिलरा को प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के स्वीकृत प्रमाण सौपा गया ।
इस आवास स्वीकृत का प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियो द्वारा अपनी खुशी जाहिर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया गया और वही कलेक्टर श्री मीना के द्वारा हितग्राहियो को बधाई देते हुये समय पर आवास निर्माण करने का आग्रह किया गया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal