ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 26/01/2022

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न सिंगरौली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड “अमृत योजना” के अंतर्गत “सूत्र सेवा” बस नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आर.पी. सिंह के दिशा – निर्देशन में नगर निगम बस संचालन अधिकारी अमिताभ यादव के नेतृत्व में जिले के वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद सिंह चंदेल के द्वारा अंतरराज्यीय बस स्टैंड परिसर में आज दिनांक 26/01/2022 को सुबह लगभग 8:30 बजे ध्वजारोहण किया गया ।

वही ध्वजारोहण के बाद विचार व्यक्त किये गये और इस गणतंत्र दिवस के अवसर पर सैकड़ों लोगों को मिष्ठान एवं मास्क वितरण किया गया और यह संदेश दिया कि मास्क लगाकर रखें और कोरोना गाइडलाइन का पालन करें और इस 73 वे गणतंत्र दिवस की तैयारी व ध्वजारोहण में सिंगरौली सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड सूत्र सेवा संचालक संतोष गुप्ता व आरिफ पठान की सराहनीय भूमिका रही ।
मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी अरविंद सिंह चंदेल, नगर निगम बस संचालन अधिकारी (सीओओ) अमिताभ यादव, निवर्तमान पार्षद हीरालाल सोनी, भगवानदास गुप्ता (ऊर्जांचल परिवहन श्रमिक संघ पूर्व सदस्य), मुकेश पाण्डेय, हीरो पाण्डेय, आरिफ पठान, परवेज खान, सिप्पू सिंह, अमजद खान, कृष्णा गुप्ता, सन्तोष गुप्ता, तबरेज आलम, संदीप कुमार शाह, प्रमोद कुमार रजक, हर्षित राठौर, रमेश शाह, रंजू सिंह, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal