ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 06/01/2022
अंग्रेजी कैलेंडर 2022 के नववर्ष पर नगर निगम क्षेत्र गनियारी/ बैढन में लगभग 22 लाख की लागत
सिंगरौली विधायक ने पहला सड़क – नाली निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन, वार्डवासियों में खुशी का है माहौल

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र में अंग्रेजी कैलेंडर के वर्ष 2022 में बीएमडब्ल्यू सड़क व पीसीसी नाली निर्माण कार्य का पहला भूमिपूजन हुआ है ।

जिसमे आज नगर निगम क्षेत्र के आदर्श वार्ड क्र. 40 में बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्य जो मछली मार्केट से रामदयाल गुप्ता के घर तक लागत 13 लाख 4 हजार रुपये का डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण कार्य और वहीं इंदिरा वार्ड क्र. 41 गनियारी (पोस्ट आफिस रोड) हीरावती अस्पताल मोड़ से एलआईजी कॉलोनी के आसपास पीसीसी नाली 8 लाख 54 हजार रुपये का निर्माण कार्य सिंगरौली सदर विधायक रामलल्लू वैश्य के द्वारा विधिवत पूजा पाठ कर दोनों जगहों पर जाकर बारी – बारी से भूमिपूजन किया गया और भूमिपूजन के बाद वार्ड वासियों को प्रसाद वितरण किया गया और वही इस निर्माण कार्य होने से वार्ड वासियों में खुशी का माहौल व्याप्त है ।
वही भूमिपूजन स्थल पर सिंगरौली विधायक श्री वैश्य ने कहा कि गनियारी के केशवनगर कॉलोनी, गनियारी साहू बस्ती में जल्द ही नाली निर्माण कराया जायेगा ।
उक्त दोनों निर्माण कार्य भूमिपूजन स्थल पर मुख्य रूप से नगर निगम एसडीओ रत्नाकर गजभिये, उपयंत्री पी.के.सिंह, अनुज सिंह, पूर्व पार्षद डीएन शुक्ला, वार्डवासियों में रामदयाल गुप्ता, सुरेंद्र पटेल, रामाधार गुप्ता, बनवारी शाह, सुरेश शाह, रामजस वैश्य, दीपू कुमार, राजेश कुमार सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal