Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सूत्र बस सेवा चित्रकूट से बैढन आ रही बस में सवार लोगो ने चालक – परिचालक को किया लहूलुहान।।

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली के प्रशासन की देख – रेख में नगर सूत्र बस सेवा के तर्ज पर जिले बाहर दो बसे आमजन मानस के सुविधा को देखते हुये नगर निगम प्रशासन के ट्रांसपोर्ट द्वारा बैढन से चित्रकूट और वही चित्रकूट से बैढन वातानुकूलित बस वाया सतना – रीवा – सीधी – बहरी – देवसर – बरगवां इन रूटों पर बस का संचालन है ।

वहीं नगर निगम के बस ट्रांसपोर्ट ने बताया कि कल दिनांक 29/12/2021 को देर रात में यह नगर निगम की वातानुकूलित बस चित्रकूट से बैढ़न आ रही थी जिसमें 2 लोग यात्री बनकर सिर पर गमछा बांधे हुये बस के अंदर घुसे जो माधवगढ़ व सज्जनपुर के मध्य एक टवेरा वाहन से लगभग 12 से 15 लोग आकर चालक व परिचालक को मारने लगे जिसमें बस चालक और परिचालक दोनों घायल हो चुके थे उक्त शिकायत की घटना रामपुर बघेलान थाना में की गयी और वही बस क्र. MP66 P 0615 के साथ यह घटना हुयी है ।

बताते है कि अन्य मोटर मालिक द्वारा मारपीट की गयी जिसमें बस परिचालक को मारपीट कर खून खच्चर करते हुये बस चालक व परिचालक की गंभीर स्थिति में होने के कारण सीधी में रोक कर मेडिकल कराया गया ।

इसके पूर्व में दिनांक 22/12/2021 को भी नगर निगम सिंगरौली सूत्र सेवा बस को सतना में अन्य मोटर मालिक द्वारा 1 घंटे रोका गया और चालक – परिचालक को बस चलाने पर जान से मारने की धमकी दी गयी और वही इस घटना की शिकायत सिविल लाइन थाना सतना में की जा चुकी है।

*उक्त घटना से बस में सवार यात्रियों को काफी परेशानी हुयी है और वही ऑनलाइन बुक किये गये टिकट वाले यात्रियों को इस ठंड में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...