आबकारी अधिकारी के संरक्षण में खुलेआम गांव गांव हर जगह,किराना दुकान से लेकर ढाबों पर परोसी जा रही शराब

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//लंघाडोल//राघवेन्द्र सिंह
BK NEWS:- मुनाफा कमाने के फेर में ठेकेदार दुकानों से आसपास के गांवों में भेज रहे शराब। आपको बता दे कि मध्यप्रदेश में अवैध शराब व रेत के कारोबार में सिंगरौली जिला का लंघाडोल थाना इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है वही आपको बता दे कि जब से जिले टी आई रैंक के पुलिस को अनदेखा कर उपनिरीक्षक बालेन्द्र त्यागी को थाने का पदभार दिया गया है।थाना क्षेत्र में अवैध शराब व रेत जोरो पर चल रहा है
वही जिला आबकारी विभाग अवैध शराब के विक्रय को बढ़ावा देने के लिए ठेकेदारों से मदद ले रहा है और ठेकेदार अपना मुनाफा बढ़ाने के लिए अवैध शराब विक्रय के नये-नये तरीके इजाद कर रहे हैं। जिसके चलते जहां पर शराब की दुकानें भी नहीं हैं वहां पर अघोषित रूप से शराब दुकानें संचालित हो रही हैं।
चाय, पान की छोटी होटलें, ढाबा एवं गुमटियां शाम होते ही मदिरा दुकानों में तब्दील हो जाती हैं। यह कारोबार जिले के किसी एक स्थान पर नहीं वरन छोटे-छोटे गांव से लेकर तहसील मुख्यालयों में दिनों-दिन फैल रहा है। ठेकेदार तथा जिला आबकारी अधिकारियों की सांठ-गांठ से शासन को अरबों रूपये का चूना लगाया जा रहा है।जिले में आबकारी विभाग अवैध शराब विक्रय को रोकने के बजाय अवैध शराब विक्रय को खुला संरक्षण देने में जुटा है।वही लंघाडोल थाना प्रभारी व उनके लेफ्ट राइट जय वीरू के नाम से प्रसिद्ध पुष्प व फत्ते की देखरेख में अवैध शराब व अवैध रेत कारोबार खूब फल फूल रहा है।
शासन को करोड़ों रूपये का चूना लगाकर आबकारी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी काली कमाई के स्त्रोतों से इजाफा करने में ठेेकेदारों के माध्यम से उन गांवों एवं मुहल्लों में अवैध शराब का विक्रय कराने में सहयोगी बने हुए हैं जहां शराब दुकानें स्वीकृत ही नहीं हैं।
मजाल है जो साहब उफ भी करें
जी हां ऐसा हम नहीं कहते अपितु यह जिले के ठेकेदारों और माफियाओं की ही मुंह जुबानी है उनका तो साफ कहना होता है कि, जब साहब को हर महीने समय पर उनका नजराना पहुंचा दिया जाता है तो भला साहब क्यों हमारे काम में दखल अंदाजी करेंगे। देखा भी ऐसा ही जाता है कि, लंघाडोल थाना व आबकारी विभाग में जाकर कोई लाख शिकायत कर लें, पर उन शिकायतों पर कार्यवाही मानो चिड़िया उड़ ही साबित होती है।
अक्सर चर्चाओं में रहने वाला लंघाडोल थाना का एक वीडियो कुछ माह पहले वायरल हो रहा था जिसमे पीड़ित ने बताया था कि थाना प्रभारी सहित उनके दोनो कारखासो ने एक मामले में उसकी धुनाई कर दी थी मामला था CM हेल्पलाइन बंद कराने का और शिकायत बंद न कराने पर साहब न आवे देखे न भाव शिकायकर्ता की कर दिए धुनाई।
वही सूत्र कहते है कि अवैध कारोबार से लेकर उगाही तक का जिम्मा जय वीरू की जोड़ी फत्ते व पुष्प संभाल रहे हैं
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal