Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एनसीएल कृष्णशिला खदान में दिखा चीता, फैली दहशत

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन /सोनभद्र/ शक्तिनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनसीएल कृष्णशिला खदान के एक निजी कम्पनी में दोपहर में चीता दिखने से कर्मियों में दहशत फैल गयी है और वही ओबी में कार्य कर रहे कर्मियों ने बताया कि यह अक्सर रात में तालाब के पास पानी पीने के दौरान लोगों को दिखता था लेकिन रविवार को दूसरे पाली दिन में ड्यूटी के दौरान खदान में कर्मियों ने देखा और वही कुछ लोगों ने जान जोखिम में डालकर उसका वीडियो भी बनाया ।

वही स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की तलाश में चीता दोपहर में मुख्य होल रोड पर भटक रहा था खदान में प्रतिदिन ओबी कंपनियों द्वारा मानक के विपरीत हो रहे ब्लास्टिंग व अनगिनत पेड़ कटने से जंगल वीरान होते जा रहा है जिससे चीता, राष्ट्रीय पक्षी, मोर, खरगोश अक्सर खदान में देखे जाते है और वही कर्मियों को खदान में दिन और रात में ड्यूटी करने से दहशत का माहौल बन गया है ।

*वही सोनभद्र/अनपरा वन दरोगा ने बताया कि ब्लास्टिंग की वजह से अक्सर जंगल नाले में फंसे चीता, लकड़बग्घा, हिरण, खरगोश, मोर, अन्य पशु पक्षी देखे जाते हैं और वही अधिकांश पशु पक्षी ब्लास्टिंग की वजह से मध्यप्रदेश के खदान जंगल की तरफ जा रहे है और इससे पूर्व भी कई बार बीना-कृष्णशिला खदान में चीता, लकड़बग्घा, हिरण देखा गया है ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...