Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

893 मत से शाहनवाज खान, विजयी घोषित

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/12/2021

“नूरी जामा मस्जिद आहले सुन्नत वल जमात” बैढ़न सदर चुनाव में 1306 मत पड़े

चुनाव परिणाम में 893 मत मो. शाहनवाज खान को मिले, विजयी घोषित

शाहनवाज खान समेत कुल 3 प्रत्याशी रहे चुनाव मैदान में

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन जिले मुख्यालय में स्थित बैढन में “नूरी जामा मस्जिद आहले सुन्नत वल जमात” के सदर का चुनाव हुआ जिसमें 3 प्रत्याशी खड़े थे जिसमे तीनो पोलिंग में कुल 1306 मत पड़े थे ।

वही पहले पोलिंग में मो. शाहनवाज खान उर्फ मिनाज को 391 मत, दूसरे पोलिंग में 303 मत और तीसरे पोलिंग में 239 मत मिले जो निर्वाचन अधिकारी ने विजयी घोषित किया ।

वही दूसरे नम्बर पर रहे प्रत्याशी अशरफ अली अंसारी को पहले पोलिंग पर 142 मत, दूसरे पोलिंग पर 130 मत और तीसरे पोलिंग पर 76 मत मिले ।

तीसरे नम्बर पर रहे प्रत्याशी आकिब सिद्दीकी को पहले पोलिंग पर 25 मत, दूसरे पोलिंग पर 15 मत और तीसरे पोलिंग पर 14 मत मिले ।

वही कुल 1306 पड़े मत में कुल 9 मत कैंसिल हुये और वही सदर चुनाव में कुल 3 प्रत्याशी खड़े थे जिसमें आज सुबह 8:00 बजे से मतदान प्रारंभ होकर शाम 4:00 बजे तक वोटिंग हुई ।

वही बताया जा रहा है कि *”नूरी जामा मस्जिद अहले सुन्नत वल जमात”* का क्षेत्र गनियारी/बिलौंजी/माजन मोड़/ ढोटी/ जमुआ/ बलियरी/ घुरीताल के क्षेत्र बैढन सदर में आते हैं जिसका चुनाव हर 3 वर्ष में होता है जो आज पुलिस प्रशासन के बीच शांतिपूर्ण मतदान व चुनाव परिणाम संपन्न हुआ ।

वही विजयी प्रत्याशी शाहनवाज खान के समर्थकों ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया और वही एक दूसरे का अभिवादन करते हुये माला पहनाने वालों की होड़ सी लग गयी है और विजयी प्रत्याशी मो. शाहनवाज खान अपने समर्थकों के साथ पद मार्च करते हुये रास्ते भर में लोगों से आशीर्वाद लेते हुये अपने निवास स्थान हेतु प्रस्थान किये ।

उक्त सदर चुनाव में जिले के निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के लोग उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...