बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//ब्यूरो कार्यालय

BK NEWS//सिंगरौली:-करौटी प्रीमियर लीग KPL सत्र 2021 का आज हुआ शुभारंभ हुआ जहाँ मुख्य अतिथि के रुप में मेघनाथ बैस जिला पंचायत सदस्य, ईश्वर दयाल बैस सेक्रेटरी करौली पंचायत, दरूद खान सदर करौटी उपस्थित रहे।कमेटी के रूप में बवाली तिवारी,आनंद बैस, संजय बैस, अजय सोनी, वसीम खान और करौटी क्रिकेट कमेटी के तमाम सदस्य उपस्थित रहे ।उद्घाटन मैच पुलिस 11 सिंगरौली और आलोक पावर के बीच खेला गया जिसमें आलोक पावर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 53 रन बनाए जवाब में पुलिस 11 सिंगरौली की टीम ने सातवें ओवर में मैच आसानी से जीत लिया।जिसमें अनिकेत शुक्ला ने दो ओवर में चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। आज के दिन का दूसरा मैच मॉन्स्टर बॉयज और किंग्स इलेवन थाड़पाथर के बीच खेला गया जिसमें रोमांचक मैच दर्शकों को देखने को मिला अंततः किंग्स इलेवन ने मैच को अपने नाम किया ।आज के दिन का तीसरा मैच प्री क्वार्टर फाइनल मैच पुलिस 11 सिंगरौली वर्सेस किंग्स इलेवन थाड़पाथर के बीच खेला गया जिसमें पुलिस 11 सिंगरौली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 134 रन बनाए जिसमें डिप्सन ने 26 गेंदों पर 74 रनों की धुआंधार बल्लेबाजी की और 9 गगनचुंबी छक्के लगाए, पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन की टीम मात्र 85 रन ही बना सके इस प्रकार से आज के हुए मुकाबले में पुलिस 11 सिंगरौली की टीम ने अपने दोनों मैच जीतकर केपीएल प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है इस मौके पर पुलिस 11 टीम के कप्तान लेखचंद डोहर और उप कप्तान राकेश सिंह ने अपने टीम के बेहतर प्रदर्शन को सराहा और कमेटी का धन्यवाद व्यक्त कर आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal