Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में सिटी स्कैन सुविधा का कल 5 दिसम्बर को होगा शुभारंभ

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 04/12/2021

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली जिले के मरीजों को अब सिटी स्कैन के लिये प्राइवेट सिटी स्कैन सेंटरों को मोटी रकम देने से निजात मिलेगा ।

वही जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में मुख्य अतिथि सीधी /सिंगरौली सांसद श्रीमती रीती पाठक, विशिष्ट अतिथि सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य, देवसर विधायक सुभाष रामचरित वर्मा, चितरंगी विधायक अमर सिंह के हाथों कल रविवार सुबह लगभग 10:00 बजे सिटी स्कैन मशीन का शुभारंभ किया जायेगा।

वही एक्सरे मशीन में उपस्थित रहे धीरेन्द्र सोनी ने बताया कि सिटी स्कैन मशीन का संचालन श्रीजी हेल्थकेयर एण्ड डायग्लोस्टिक सेंटर द्वारा किया जायेगा और वही शासकीय चिकित्सालय में सिटी स्कैन सुविधा हो जाने से अब बेहद कम दामो में मरीज आसानी से सिटी स्कैन करा सकते हैं जो गरीब आम जनों को काफी दिनो से इंतजार था ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...