ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 05/12/2021

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा राख डैम बलियरी में निर्मित है जो राख डैम से हाईवा वाहन द्वारा रात व दिन में परिवहन किया जा रहा है जिसमें हाईवा वाहन में राख लदा रहता है जो तिरपाल (प्लास्टिक) से ढका न होने के कारण रास्तेभर के सड़क में जगह – जगह राख गिरता है जो सूखने के बाद थोड़ी सी हवा बहने से उड़ रहा है जहां पर चलना दूभर हो गया है और वही सड़क के किनारे निवासरत लोगो के घरों में राख उड़कर पहुंच रहा है जो लोग बहुत परेशान है ।

वही बताते हैं कि राख परिवहन बंद कंटेनर में परिवहन किये जाने का प्रावधान है और वही इसके बावजूद लगातार बिना डर भय के खुले में राख परिवहन कर ले जाया जा रहा है जो सड़क में जगह – जगह पर राख गिरा हुआ है ।
वही स्थानीय लोगो ने जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की है ताकि सड़क पर गिरे हुये उड़ते राख से निजात दिलाया जा सके ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal