Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगर निगम प्रशासन अमला द्वारा सड़क में उतपन्न गढ्ढो में वेस्ट मटेरियल डालवाकर किया गड्ढा मुक्त सड़क शांतिनगर वासियों ने सीवर पाइप लाइन डलवाने व नई सड़क बनवाने की उठाई माँग

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 30/11/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आर.पी. सिंह दिशा – निर्देशन में नगर निगम के अधीक्षण यंत्री एवं स्वच्छता नोडल अधिकारी व्हीपी उपाध्याय के मार्गदर्शन में सीटाडेल कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रविंद्र सिंह के नेतृत्व में बैढन, गनियारी के शांतिनगर सड़क मार्ग में बड़े – बड़े गड्ढों में वेस्ट मटेरियल को भरा जा रहा है जो विगत दिवस खबर के माध्यम से नगर निगम प्रशासन को ध्यान आकृष्ट कराया गया था जो आज कई जगहों के सड़क से गड्ढा मुक्त किया गया ।

*सीवर पाइप लाइन डलवाने व नई सड़क निर्माण की उठी मांग*

वही स्थानीयों ने बताया कि सीवर पाइप लाइन का सर्वे कार्य 4 वर्ष पूर्व में किया जा चुका है जो अभी तक कई जगहों पर सीवर पाइप लाइन पड़ चुकी है जो वार्ड 41 गनियारी के शांतिनगर में सीवर पाइप लाइन अभी तक नहीं पड़ी है जिसके कारण स्थानीय जन अभी तक इंतजार करते रहे सड़क भी टूट गये नई सड़क व सीवर पाइप लाइन जल्द से जल्द निर्माण कार्य करवाने की मांग उठायी है ।

यह नेक कार्य नगर निगम के जोनल इंचार्ज रोहित चौरसिया के निगरानी में कार्य किया जा रहा है जिसमे चालक पवन कुमार, सफाई मित्र अमित कुमार, महेंद्र कुमार मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...