
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश की शासन की विभिन्न योजनाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शासकीय कर्मचारी की तरह क्रियान्वित करती हैं और वही टीकाकरण, पोलियो, जन्म / मुत्यु पंजीयन सहित कई तरह के शासकीय कार्यो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बखूबी निभाती है और इसके साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र का नियमित संचालन कर बच्चों व महिलाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है और इसके बावजूद इन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया गया है ।

वही आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ जिला सिंगरौली द्वारा आज अपनी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर म.प्र. के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर प्रतिनिधि सँयुक्त कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय को मांगपत्र का ज्ञापन सौंपा गया ।
वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि उन्हे सरकारी कर्मचारी घोषित कर सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाये और आंगनबाड़ी केन्द्रों को प्री-प्राईमरी स्कूल में बदलने पर उसमें कार्यरत कार्यकर्ताओ को प्री – प्राइमरी टीचर एवं सहायिका को प्री प्राइमरी असिस्टेंट टीचर के शिक्षण के अनुभव पर उनकी शैक्षणिक योग्यता अनुसार प्रशिक्षण देकर पदोन्नत किया जाये और इसके साथ ही उन्होने मांग किया है कि बढ़ी हुयी प्रोत्साहन राशि 1500/- रूपये की कटौती विगत शासन काल में कर दी गयी थी जो अब तक निरंतर जारी है और उनकी मांग है कि बढ़ी हुयी प्रोत्साहन राशि का शीघ्र भुगतान कराया जाये ।
वही सेवानिवृत्ति पर 1 लाख 75 हजार रूपये की राशि प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी थी किन्तु सेवानिवृत्ति पर यह राशि प्रदान नहीं की जा रही है उसे अविलम्ब प्रदान किया जाये और साथ ही मिनी आंगनबाड़ी केन्दों को पूर्ण आंगनबाड़ी केन्द्र में परिवर्तित किया जाये व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बोझ को देखते हुये अन्य कार्यों में ड्यूटी न लगाया जाये और वही स्थानीय मांगों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल खरीदने के लिये पैसा दिया जाये और वैक्सीनेशन में लगी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को अलग से राशि भुगतान की जाये ।
उक्त प्रदर्शन व ज्ञापन सौपने में मुख्य रूप से रीता रवानी, संध्या तिवारी सहित तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाये उपस्थित रहें ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal