Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ऑपरेशन मुस्कान एक अनोखी कामयाबी मोरवा पुलिस के नाम।

घर से गायब हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला

(पप्पू शर्मा की रिपोर्ट)

बढ़ता कारवाँ/सींगरौली/मोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चटका बस्ती की 2 नाबालिग बच्चियां बीते 24 नवंबर की शाम से ही लापता हो गई थी। घर से निकली बच्चियां दुर्गा राय एवं दिव्य राय जब देर शाम तक थी घर वापस नहीं आई तो परिजनों को चिंता सताने लगी। जिसके बाद सारी रात ढूंढकर परिजन अल सुबह थाने जा पहुंचे। मामले की संजीदगी को देखते हुए मोरवा पुलिस ने अपराध क्रमांक 679 धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर गुम इंसान कायम किया गया। 2 सगी नाबालिग बहनों की इस प्रकार गायब हो जाने के कारण पुलिस ने इस मामले में काफी संजीदगी दिखाई। *एसडीओपी राजीव पाठक एवं निरीक्षक मनीष त्रिपाठी* स्वयं दल बल के साथ घटना के तार को जोड़ते रहे। वही बच्चियों के परिजनों समेत उनके रिश्तेदारों व अन्य ठिकानों पर अलग-अलग पुलिस टीमें भेजकर जानकारी एकत्रित की। परिणाम स्वरूप शुक्रवार सुबह ही पुलिस की मेहनत रंग लाई और उन्होंने दोनों बच्चियों को उनके नाना के घर बिलहउआ टोला कचनी से बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चे किसी साधन से अपने नाना के घर चली गई थी, जिसकी जानकारी उनके परिजनों को भी नहीं थी। पुलिस ने दोनों बच्चियों को उनके परिजनों को सौंप दिया है। अपने बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और वह पुलिस को हृदय से धन्यवाद देते दिखे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...