Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने प्रदेश के मंत्री बिसाहुलाल का बैढन के माजन मोड़ तिराहे पर विरोध प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने प्रदेश के मंत्री बिसाहुलाल का बैढन के माजन मोड़ तिराहे पर विरोध प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

जिले के समस्त थानों में प्रकरण दर्ज कराने हेतु किया आवेदन प्रस्तुत

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली ( राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 26 नवम्बर 2021 को श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सिंगरौली ने आरोप लगाते हुये बताया कि विगत दिवस मध्य प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री व अनुपपुर विधायक बिसाहूलाल द्वारा क्षत्रिय समाज के ऊपर दिये गये बयान के विरोध में जिले के समस्त थानों में उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज करने के पक्ष में आवेदन प्रस्तुत किया है ।

वही जिले के श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने कहा कि इस प्रकार की संकीर्ण मानसिकता रखने वाले व्यक्ति को विधानसभा में बैठने का कोई अधिकार नही है जिन्होंने अपने इस बयान से पूरी विधानसभा को कलंकित करने का कार्य किया है और राजपूत समाज की भावनाये को आहत करने का कार्य किया है और वही श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना मानती है के ऐसे बयानों से न सिर्फ दो समाजो के मध्य व्याप्त समरसता बिगड़ सकती है ।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने महामहिम राज्यपाल को भी आवेदन प्रस्तुत कर इस विषय को गंभीरता से संज्ञान में लेने और उचित कार्यवाही करने का निवेदन प्रस्तुत किया है और करणी सेना ने विधानसभा अध्यक्ष मध्य प्रदेश विधानसभा को भी आवेदन प्रस्तुत कर बिसाहूलाल की विधानसभा सदस्यता शून्य करने का आग्रह किया है और वही प्रदेश के मुख्यमंत्री को आवेदन प्रस्तुत कर उनके खिलाफ ठोस कार्यवाही करने का आग्रह किया है ।

आवेदन प्रस्तुत करने के उपरांत करणी सैनिक अपने रीवा संभाग अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में माज़न मोड़ पर एकत्रित होकर मंत्री बिसाहूलाल का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया ।

उक्त विरोध स्वरूप कार्यक्रम में मुख्य रूप से बैढ़न, विन्ध्यनगर, नवानगर में करणी सेना के जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में आवेदन प्रस्तुत किया गया जिसमे बरगवां से प्रशांत सिंह, चितरंगी से विकास सिंह, माड़ा से सत्येंद्र सिंह, सरई से के.एल. सिंह के नेतृत्व में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

*उक्त विरोध प्रदर्शन व पुतला दहन में मुख्य रूप से संभाग रीवा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह (बबलू सिंह), संगठन मंत्री योगेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष सतीश सिंह, संयोजक अनिल सिंह, सिंगरौली जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, जिला संरक्षक अजय सिंह चंदेल, कार्यकारी अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, संगठन मंत्री विवेक सिंह बघेल, संयोजक नवीन सिंह, महासचिव ज्ञानेंद्र सिंह, महामंत्री प्रवीण सिंह, उपाध्यक्ष रणवीर सिंह, बृजभूषण सिंह, मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह गहरवार, कोषाध्यक्ष नर्वदा सिंह चंदेल, तहसील सिंगरौली अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सिंह, संगठन मंत्री पंकज सिंह, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, कमल नारायण सिंह, विक्रांत सिंह, नागेंद्र सिंह, विश्वजीत सिंह, आशुतोष सिंह, संजू सिंह, राणा प्रताप सिंह सहित सैकड़ो करणी सैनिक उपस्थित रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...