Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

किसानों के चल रहे आंदोलन के समर्थन में संयुक्त मोर्चा नई दिल्ली के आह्वान पर सिंगरौली जिले की संयुक्त मोर्चा ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्र

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 26/11/2021 को संयुक्त मोर्चा केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली के आह्वान पर सिंगरौली जिले के संयुक्त मोर्चा के जिला संयोजक कामरेड संजय नामदेव के नेतृत्व में किसानों के मागो एवं आंदोलन के समर्थन में भाकपा कार्यालय बैढन माजन मोड़ से कलेक्ट्रेट गेट तक रैली निकालकर महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के नाम जिला कलेक्टर प्रतिनिधि सँयुक्त कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय को मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा गया ।

वही कामरेड संजय नामदेव ने बताया कि देश के किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं उसका मुख्य कारण कृषि उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने के कारण किसानो की आत्महत्या बढ़ रही है और चाहते हैं कि एमएससी पर खरीदी की गारंटी के लिए कानून बने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को तत्काल लागू हो और सिफारिश के अनुसार 2+50% जोड़कर न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाये और मध्य प्रदेश एवं देश में 2020 में अल्पवृष्टि से किट रोग के कारण सोयाबीन सहित संपूर्ण खरीफ की फसल नष्ट हुई और उसका सर्वे भी हुआ जिसमे फसल की बर्बादी पायी गयी और वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने समय निकलने के उपरांत किसानों से प्रधानमंत्री फसल बीमा की किस्त जमा करवायी लेकिन बीमा अभी तक किसानों को नहीं मिला जो आज 26 नवंबर 2021 को संयुक्त मोर्चा जिला सिंगरौली के द्वारा विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया जिसमें निम्नलिखित मांग इस प्रकार है (1) 4 लेबर कोड को समाप्त करना, (2) कृषि कानून बिजली संशोधन विधेयक विधेयक को निरस्त करना, (3) किसी भी रूप में निजीकरण खिलाफ और एनएमपी को समाप्त करना, (4) आयकर भुगतान के दायरे से बाहर वाले परिवारों को प्रतिमाह ₹75 सौ रुपये की आय एवं खाद्यान्न की सहायता करना, (5) मनरेगा के लिये आवंटन में वृद्धि और शहरी क्षेत्रों में रोजगार गारंटी योजना का विस्तार किया जाये, (6) सभी अनौपचारिक क्षेत्र के कामगारों के लिए सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा लागू किया जाये, (7) आंगनबाड़ी व आशा मध्यान्ह भोजन और अन्य योजना कार्यकर्ताओं के लिये वैधानिक न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा लागू किया जाये (8) महामारी के दौरान लोगों की सेवा करने वाले फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिये उचित सुरक्षा और बीमा सुविधाये उपलब्ध करायी जाये, (9) राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने व सुधारने के लिये धन आदि के माध्यम से अमीरों पर कर लगाकर कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपयोगिताओं में सार्वजनिक निवेश में वृद्धि किया जाये, (10) पेट्रोलियम उत्पादों पर केंद्रीय उत्पादो में शुल्क में कमी और मूल्य वृद्धि को रोकने के लिये ठोस उपचारात्मक उपाय किये जाये (11) सिंगरौली जिले में कार्यरत ओबी कंपनियों में युवाओं को रोजगार दिलाना सुनिश्चित किया जाये ।

*उक्त विरोध प्रदर्शन एवं रैली में मुख्य रूप से उपस्थित कामरेड रामलल्लू गुप्ता, कामरेड संजय नामदेव, राजकुमार शर्मा, अरुण सिंह, भगवान आश्रय नामदेव, शिवकली साकेत, फूलमती, सुनैना बियार, राकेश शर्मा, जिंदलाल वर्मा, जयंतीलाल शाह, आशीष, प्रमोद नामदेव सहित भारी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...