ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 13/11/2021
“टीकाकरण महाअभियान” की तैयारी को लेकर एसडीएम ने शासकीय विद्यालयों में चल रहे वैक्सीनेशन का किया औचक निरीक्षण
विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं व बीएलओ को दिये आवश्यक निर्देश, लक्ष्य के अनुरूप करे कार्य
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश शासन मुख्यमंत्री के मंशानुसार जिला कलेक्टर के दिशा – निर्देशन में कोविड -19 से बचाव हेतु “टीकाकरण महाअभियान” के तहत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में वैक्सीनेशन का पहला व दूसरा डोज का टीका लगाने का कार्य शासकीय विद्यालयो व अन्य जगहों पर जोरो से चल रहा है ।
वही आज वैक्सीनेशन के दौरान सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार ने आर.आर. टीम के साथ शासकीय विद्यालय माजन खुर्द, कचनी, नौगढ़, बलियरी सहित अन्य स्कूलो में जाकर नोडल अधिकारी, पटवारी, वार्ड प्रभारी, बीएलओ शासकीय विद्यालयो के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक – शिक्षिकाओं को आवश्यक निर्देश दिये गये ।
वही उन्होंने शिक्षक – शिक्षिकाओं को कहा गया कि स्कूल के छात्र – छात्राओं को समझाइस देते हुये पूछे कि माता – पिता, चाचा- चाची, दादा – दादी, भाई- बहन बुआ लोग पहला एवं दूसरा डोज का टीका लगवाये हैं कि नहीं जो नहीं लगवाये उनको समझाइस देते हुये चिन्हित कर टीका लगवाने का प्रयास किया जाये ।
“टीकाकरण महाअभियान” 17 नवम्बर एवं 24 नवम्बर और 1 दिसम्बर को आयोजित होगा जिसमे कोई छूटे न के तहत अधिक से अधिक लोगो को टीकाकरण कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिनका उम्र 18 वर्ष से ऊपर से अधिकतम वर्ष को टीकाकरण किया जायेगा और वही श्री पवार ने कहा कि प्रत्येक टीका केंद्र में कम से कम 200 से 210 से लोगों को टीके प्रतिदिन लगाये जाये और सभी कर्मचारी अधिकारी ड्यूटी के साथ – साथ लोगो के जीवन व मानवता को देखते हुये वैक्सीनेशन कराने में एक दूसरे का सहयोग करें ।
उक्त वैक्सीनेशन निरीक्षण व टीकाकरण महाअभियान की तैयारी के दौरान एसडीएम ऋषि पवार, नगर निगम उपायुक्त आर.पी. वैश्य, अधीक्षण यंत्री व्ही.पी. उपाध्याय, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, पीडब्ल्यूडी अधिकारी मो. कासिम अंसारी, बैढन पटवारी उमेश नामदेव, बलियरी पटवारी प्रभाकर सिंह, तहसील के सुखचैन शुक्ला, वार्ड प्रभारी आईपी नागर, रोहित चौरसिया, प्रधानाध्यापक एस.पी. पाठक अन्य बीएलओ, वार्ड प्रभारी, शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
