बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन दीपावली का पर्व जैसे – जैसे पास आ रहा है वही अवैध जुये के अड्डे जमने लगे हैं और वही बुधवार को कोतवाली पुलिस ने जुआरियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये 03 अलग – अलग जगहों से 15 जुआरियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी है।
वही बताया जा रहा है कि जुआरियों के पास से 40 हजार 500 रुपये नगद व ताश के पत्ते जप्त किये गये हैं ।
वही मिली जानकारी के अनुसार 03 नवम्बर को मुखबिर द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की 03 अलग-अलग स्थान हीरावती हास्पिटल के पीछे ग्राउण्ड गनियारी, एनसीएल बाउण्ड्री वाली रोड केशवनगर कालोनी गनियारी एवं प्लाजा के पास रामलीला मैदान के पीछे कुछ लोग हार जीत की बाजी में रूपये का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं मुखबिर की सूचना पर तत्काल कोतवाली प्रभारी अरूण पाण्डेय द्वारा टीम गठित तीनों जगहों पर रेड कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया और वही मुखबिर के बताये स्थानों पर पहुंचकर घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ा गया जिसमें तीनों जगह फड से 40 हजार 500 रूपये नगदी जप्त कर आरोपीगण अर्पित ताम्रकार पिता सुनील ताम्रकार उम्र 22 वर्ष निवासी गनियारी, आशीष ताम्रकार पिता गुलाबचन्द्र ताम्रकार उम्र 19 वर्ष निवासी गनियारी, नवीन ताम्रकार उम्र 25 वर्ष निवसी गनियारी, ओमकार पिता शंकरलाल ताम्रकार 24 निवासी गनियारी, मोहम्मद जनैद पिता सालिब खान उम्र 27 वर्ष निवासी गनियारी, सुरेश कुमार गुप्ता पिता कृष्ण किशोर गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर रोड वैढ़न, साजन शाह पिता सोमनाथ शाह उम्र 38 वर्ष निवासी गनियारी, रामानन्द पिता रामरक्षा शाह उम्र 35 वर्ष निवासी घुरीताल, मानवेन्द्र कुमार पिता मंशाराम उम्र 25 वर्ष सा. गनियारी, रवि शंकर पिता मन्नीलाल चौरसिया उम्र 28 वर्ष सा. गनियारी, मनीष पिता मुन्नालाल चौरसिया उम्र 32 वर्ष सा. गनियारी, अजय चौरसिया पिता मुन्नालाल चौरसिया उम्र 34 वर्ष सा. गनियारी, निखिल ताम्रकार पिता संतोष ताम्रकार उम्र 25 वर्ष सा. गनियारी, दीपक पिता राजेन्द्र प्रसाद केवट उम्र 30 वर्ष निवासी बलियरी रोड वैढ़न के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर व नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश पाठक की देखरेख में निरीक्षक अरूण पाण्डेय द्वारा संपन्न की गयी और कार्यवाही में उनि उदय करिहार, सउनि रमेश प्रजापति, प्रआर राजीव रावत, सुनील सिंह, आर. महेश पटेल, जितेन्द्र सिंह, विवेक पटेल की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
