बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन थाना नवानगर क्षेत्र के निगाही खदान से कल 02 नवम्बर को 03 आरोपियों के कट्टे के दम पर कोयला लोड करने जाते समय ट्रक का शीशा तोड़ कर गाड़ी में लगी दो बैटरी, चालक का पर्स लूट ले गये और वही मामले की सूचना पर कार्यवाही करते हुये नवानगर पुलिस ने 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया और वही गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट का सामान तथा घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना नवानगर में दिनांक 02 नवम्बर को फरियादी उमाशंकर यादव पिता संतोष यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बगदरी थाना बरगवां का अपने वाहन मालिक नदीम खान के साथ थाना पहुंचकर निगाही खदान में कोयला लोड करने जाते समय ट्रक का शीशा तोड़कर कट्टा कनपटी के पास सटाकर अज्ञात आरोपियों द्वारा गाड़ी में लगी 02 नग बैटरी एवं चालक का पर्स मारपीट कर लूट लेने की रिपोर्ट किया था जिसकी रिपोर्ट पर अप. पंजीबद्ध कर थाना नवानगर प्रभारी द्वारा एक टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों द्वारा पता तलाश हेतु रवाना किया गया और वही टीम के द्वारा संदेहियों की तलाश की गयी और मुखबिर की सूचना पर 03 नफर आरोपीगण सौरभ सिंह, शिवम सिंह, शत्र सूदन सिंह को पकड़ा जाकर पूछताछ की गयी जिसमें आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया और वही आरोपियों के कब्जे से 02 नग कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बजाज प्लेटीना कुल कीमती करीबन 80 हजार को बरामद किया गया और वही आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नवानगर यू.पी. सिंह के नेतृत्व में उप निरी. सी.के. सिंह, सउनि श्याम बिहारी द्विवेदी, सुनील दुबे, जीवेन्द्र मिश्रा, नृपेन्द्र सिंह, संजीत सिंह प्र.आर. फूल सिंह, अजीत सिंह, अवधलाल सोनी का अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
