ब्रेकिंग न्यूज़ – 07/11/2021
हिम्मत समाचार (राजकुमार सिंह/बरुण कुमार) सिंगरौली/देवसर :-आज दिनांक 07/11/2021 दिन रविवार सरस्वती शिशु मंदिर /उच्च.माध्य.विद्यालय देवसर में विद्यालय के स्वर्ण जयन्ती वर्ष के अवसर पर पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि श्री अंकित पाण्डेय , मुख्य अभियंता इंडियन आयल कारपोरेशन लिमिटेड, विशिष्ट अतिथि श्री अजय प्रकाश मिश्र परियोजना अधिकारी महिला बाल विकास नेपानगर, विशिष्ट अतिथि श्री सौरभ दाहिया मण्डी निरीक्षक रीवा ,विशिष्ट अतिथि श्री राजेन्द्र कुमार गुप्त कार्यकारिणी सदस्य मध्यक्षेत्र भोपाल, अध्यक्ष श्री राम भुवन द्विवेदी प्राचार्य वैढ़न,अध्यक्ष श्री विश्वास कुमार पाठक प्राचार्य आई.टी.आई.देवसर रहे।
तथा विद्यालय के पूर्व प्राचार्य श्री त्रिपुरारिदत्त मिश्र भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वीणापाणि माँ सरस्वती जी के समक्ष दीपप्रज्वलन कर किया गया। आये हुए अतिथियों का स्वागत वन्दन अभिनन्दन प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अरविंद कुमार गुप्त, व्यवस्थापक श्री घनश्याम दास गुप्त, प्राचार्य श्री अश्वनी कुमार सोनी ने किया। विद्यालयीन बहनों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। बहनों द्वारा मनमोहक नृत्य भी प्रस्तुत किया गया।
दूर -दूर से भैया – बहन अपने मूल विद्यालय की वर्तमान स्थिति से अवगत होने के लिए सैकड़ों की संख्या में विद्यालय में आये l प्रशासनिक क्षेत्र, मेडिकल क्षेत्र, ऑटोमोबाइल,अभियांत्रिकी आदि अनेक क्षेत्रों से जुड़े पूर्व छात्र /छात्राएं आये और विद्यालय उन्नयन पर अपने – अपने अनुभव – सुझाव दिये l विद्यालय में बीते हुए खट्टे -मीठे पलों को याद कर भावुक हुए।
अनेक भैया बहनों ने बहुत ही सारगर्भित बात कही l हर भैया बहन का vidyabharti alumni portal पर पंजीयन हो ऐसा कहा गया l
अंत में विद्यालय के प्राचार्य श्री अश्वनी कुमार सोनी ने अपने वक्तव्य में निष्कर्ष रूप में कहा कि सम्मेलन उत्साह वर्धक रहा l इसके लिए सभी अपने पूर्व छात्रों का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ l विद्यालय परिवार आभार व्यक्त करता है l पुनः धन्यवाद जो नहीं आ सके वे खेद न जता कर आगामी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए तैयार रहें l स्वर्ण जयंती वर्ष है अतः वर्ष भर कार्यक्रमों की श्रृंखला चलेगी l
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
