ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 12/10/2021
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन श्री नवदुर्गा प्रतिमा पूजन के बाद प्रतिमा विसर्जन की तैयारी को लेकर के जिला प्रशासन के दिशा – निर्देशन में सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, नगर निगम अधीक्षण यंत्री व्हीपी उपाध्याय और पुलिस विभाग से सीएसपी देवेश पाठक द्वारा जिले के नगरीय क्षेत्र के कोतवाली थाना अंतर्गत हिर्रवाह पुलिया (मुक्तिधाम के पास) सिंगरौली एसडीएम श्री पवार ने प्रतिमा विसर्जन स्थल हिर्रवाह पुल और तेलगवाँ विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर साफ – सफाई करवाने हेतु निर्देश दिया गया ।
हिर्रवाह पुलिया और तेलगवां में होगा प्रतिमा विसर्जन
कोतवाली थाना क्षेत्र के गनियारी, बैढन, बिलौंजी, ताली, माजन मोड़, कचनी के आसपास के क्षेत्रो के इन – इन स्थानों के हिर्रवाह पुलिया (मुक्तिधाम के धाम के पास) श्री दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन होगा और वही विध्यनगर थाना के क्षेत्र जयंत – नवजीवन बिहार के आसपास के एरिया के तेलगवाँ में
प्रतिमा का विसर्जन होगा ।
इन स्थानों पर प्रतिमा विसर्जन रहेगा पूर्ण प्रतिबंधित
वही बैढन – विध्यनगर थाना क्षेत्र के यह एरिया कचनी पुलिया, मुड़वानी डैम, काचन नदी, सेमरा बाबा, रिहंद पुलिया, हिर्रवाह के संगम पुलिया सहित सभी इन स्थानों पर श्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करना पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा ।
उक्त विसर्जन स्थल निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से बैढन कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण पाण्डेय, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, जीतेन्द्र सिंह उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
