Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला न्यायालय सीजीएम के मार्गदर्शन में पुलिस एवं नपानि अमला सड़क पर चलकर चलित न्यायालय आयोजित कर सड़क पर खड़े अज्ञात मवेशियों को पकड़कर मालिकों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 09/10/2021

BK NEWS:सिंगरौली(जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र के बैढन -विध्यनगर मेन रोड हर्रई, ढोटी, विध्यनगर में जिला एवं सत्र न्यायालय मान. सीजीएम तेज प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में स्वयं सड़क पर पैदल चलकर ” चलित न्यायालय” के तहत सड़कों पर खड़े रहे अज्ञात आवारा मवेशियों को नगर निगम अमला द्वारा पकड़कर नगर निगम के वाहन से उर्ती गौशाला भेजा गया और साथ ही अज्ञात मवेशी मालिकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की गयी ।

वही सड़क पर बिना हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाकर चलने वाले को जुर्माने की कार्यवाही करते हुये समझाइस दी गयी ।

उक्त “चलित न्यायालय” में मुख्य रूप से न्यायिक मजिस्ट्रेट के.पी. सिंह, न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार, विन्ध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र द्विवेदी, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण पाण्डेय, एसआई उदय कटिहार, एएसआई – ए.एल. अहिरवार पप्पू सिंह, नपानि राजस्व निरीक्षक भूपेंद्र सिंह, उपयंत्री अनुज सिंह, स्वच्छता उप स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी, वार्ड प्रभारी आईपी नागर, एलके सिंह, बैढन – विंध्यनगर थाना के पुलिस स्टाप और नगर निगम के कमर्चारी व सफाई मित्र उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...