बड़ी दुर्घटना होने की बनी है संभावना, स्थानियो ने रेलिंग लगाने की उठायी माँग
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्र. 31 घुरीताल में रामानुज शाह के सामने सड़क में अंधा मोड़ के पास पूर्व से एक बड़ा कुआँ नुमा बड़ा गढ्ढा है जो एकदम से सड़क से सटा हुआ है और अंधा मोड़ भी है और वही सुरक्षा के लिहाज से कुआ से सटा सड़क के किनारे रेलिंग व दीवार होना चाहिये था जो नही है और कुआं नुमा बड़ा गढ्ढा में पानी लबालब भरा हुआ है और वही झाड़ियों से पूरी तरह से पटा हुआ है केवल झाड़ी ही झाड़ी दिखती है और ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घटना व अनहोनी होने की संभावना बनी हुई है ।
वही स्थानीय रहवासियो व राहगीरों ने मांग की है कि यह सड़क रास्ता कई बस्तियों को जोड़ता है और उस रास्ते मे आवागमन होती रहती है जो सड़क से सटे पानी भरे कुआं को भटवाया जाये या रेलिंग व दीवार बनवाये जाये ताकि भविष्य में बड़ी दुर्घटना होने की संभावना न बनी रहे और वही जिले के सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूँ ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
