Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बहू से प्रताड़ित पीड़ित ससुर ने एसपी कार्यालय में लगायी गुहार एसपी कार्यालय गेट के पास बैठे भूख हड़ताल पर, बना जाँच का विषय

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन बरगवां थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बाघाडीह ओड़गड़ी के निवासी 80 वर्षीय वृद्ध गुलाब पनिका ने अपनी बहू सुशीला पनिका पर कई आरोप लगाये हैं और वही न्याय की उम्मीद में वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय गेट के पास भूख हड़ताल पर बैठा हुआ है। 

पीड़ित वृद्ध ने अपनी बहू पर आरोप लगाते हुये बताया कि उसकी बहू तकरीबन दो साल से भगवान दास साहू नामक एक व्यक्ति के साथ रह रही है। बहू का उसके बेटे से दो वर्षों से कोई संंबंध नहीं है। भगवानदास साहू ठेकेदारी करता है और उसके उकसावे पर बहू ने उसके साथ मिलकर उसे उसके घर से ही बेदखल कर दिया। 

बयोवृद्ध बताते हैं कि प्रधानमंत्री सहायता लेकर उन्होने प्रधानमंत्री आवास बनवाया था जिसमें वह निवास कर रहे थे कि अचानक भगवान दास साहू, उसके समधी बाबूलाल एवं उसकी बहू सुशीला ने हाथ पकड़कर उसे आवास से बाहर निकाल दिया और उसके आवास पर कब्जा करके स्वयं रहने लगी और वही मना  करने पर उन सबने उसके बेटे के पैर पर लाठी से वार किया और उसके बेटे का पैर दुर्घटनाग्रस्त था जो चलने फिरने में उसे तकलीफ होती थी उसी पैर पर लाठी मारकर उसे फिर घायल कर दिया । 

घटना की रिपोर्ट बरगवां थाने में लिखवायी गयी है और इसी बीच फरियादी की बहू ने उसके खिलाफ महिला थाना में एक फर्जी रिपोर्ट लिखवा कर उसे परेशान करने काम किया है और गुलाब पनिका का कहना है कि वह 80 वर्ष का वृद्ध है और उसका बेटा पैर से अपाहिज है और ऐसे में वे कैसे किसी के साथ मारपीट कर सकते हैं । 

बहु सुशीला की रिपोर्ट पूर्णतया फर्जी है उसे परेशान करने की साजिश है और फरियादी ने पुलिस अधीक्षक से अपील की है कि उसे त्वरित न्याय दिलाकर उसे उसका मकान दिलवाया जाये ताकि जीवन यापन हो सके ।

www.badhtakarwan.com

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...