Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) एवं जिले के संयुक्त मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एक दिवसीय बढ़ती महंगाई व किसानों सहित अन्य मुद्दों को लेकर के

जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) एवं जिले के संयुक्त मोर्चा ने विरोध प्रदर्शन कर कलेक्टर को सौपा ज्ञापन

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) आज दिनांक 25/09/2021 को जिला काग्रेस कमेटी सिंगरौली (शहर)अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल एवं संयुक्त विपक्षी दल मोर्चा सिंगरौली जिसमे सीपीएम सचिव काम. रामलल्लू गुप्ता एवं सीपीआई राज्य परिषद सदस्य काम. संजय नामदेव के संयुक्त तत्वाधान मे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट गेट के पास विरोध प्रदर्शन कर सँयुक्त कलेक्टर बीपी पाण्डेय को ज्ञापन पत्र सौंपा गया ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के नेतृत्व में 19 विपक्षी दलों की एक संयुक्त बैठक हुई थी जिसमें देश के आमजन को प्रभावित करने वाले विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई व जनता की समस्याओं को लेकर व्यापक विरोध धरना प्रदर्शन करने पर सहमति बनी ।

वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार समूचे मध्यप्रदेश में सभी जिले स्तर पर धरना विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया और इसी तारतम्य में सिंगरौली जिले में भी इन मुद्दों को लेकर संयुक्त मोर्चा धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम सिंगरौली कलेक्टर के प्रतिनिधि सँयुक्त कलेक्टर बीपी पाण्डेय को को ज्ञापन पत्र सौंपा गया ।

माँगे इस प्रकार है –

(1) कोविड -19 के कारण जान गवाने वाले परिवारों को तत्काल मुआवजा दिया जाये (2) सुकन्या योजना लागू कर सभी परिवारों को 75 सौ रुपये मासिक दिया जाये (3) तीनों काले कृषि कानून को तत्काल वापस लिया जाये (4) पेट्रोल – डीजल और रसोई गैस से एक्साइज ड्यूटी कम कर जनता को राहत दिया जाये (5) देश की बेश कीमती संपत्ति एवं कंपनियों को निजी हाथों में सौंपना बंद करो (6) मनरेगा योजना में 200 दिन का रोजगार की गारंटी प्रदान करो (7) पेगासस जासूसी मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में करायी जाये (8) छोटे एवं मध्यम उद्योगों को तत्काल आर्थिक पैकेज दिए जाये (9) महंगाई कम करने के लिये सार्थक कदम उठाया जाये (10) युवाओं को रोजगार देने के लिये सरकार कार्य योजना बनाये l

उक्त कार्यक्रम में वक्ताओ द्वारा सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी सरकार के गलत नीतियों के विरोध में अपने अपने विचार जिनमें मुख्य रूप से पूर्व मंत्री वंशमणि प्रसाद वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली (शहर) अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, श्रीमती रेनू शाह पूर्व महापौर, सीपीएम सचिव काम. रामलल्लू गुप्ता, सीपीआई राज्य परिषद सदस्य काम. संजय नामदेव, नरेंद्रचंद्र सिंह (महामंत्री उद्यमी प्रकोष्ठ), कुन्दन पाण्डेय (सदस्य), रविंद्र द्विवेदी, रुपेशचंद्र पाण्डेय (मुख्य संगठक सेवादल ग्रामीण), देवेंद्र पाठक दरोगा (महामंत्री), विनोद सिंह, श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव सेवादल महिला), पंकज पाण्डेय, एनएसयूआई मनोज सिंह, कृष्णा शर्मा, महामंत्री तुला प्रसाद कुशवाहा, अनिल वर्मा, एससी अध्यक्ष लालचंद कुशवाहा पूर्व पार्षद, सीपीएम नेता रामाधार कुशवाहा सभी ने विचार व्यक्त किये ।

इनकी रही उपस्थिति रमेश कुमार शुक्ला, रामलल्लू शाह, रामकृपाल शाह, रामनिवास तिवारी (अध्यक्ष आईटी सेल) रामलल्लू कुशवाहा, विजय कुमार वर्मा (पूर्व पार्षद), श्रीमती बनतो कौर (पूर्व पार्षद) कृष्णा शर्मा सुदामा प्रसाद कुशवाहा, त्रिवेणी प्रसाद शाह, भूपेंद्र सिंह चौहान, विद्यासागर बैस, गौरव चौरसिया, हरिकमल बैंस, रामदयाल शाह, पुण्यदेव सिंह, बीके सिंह परिहार, सुषमा सूरी, बिंदु पाण्डेय, मो. रियाज खान, मो. शाहिद खान (रिंकू), रमेश शाह, अजय सिंह, महेंद्र सिंह, संजय कुशवाहा, श्याम बिहारी नापित, संतोष शाह, मो. याकूब अंसारी, शिवनाथ महतो, प्रहलाद शाह, रविकांत सोनी सहित भारी संख्या में कांग्रेसी एवं संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता की उपस्थिति रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...