बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम एवं खाद्य औषधि सुरक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में खाद्य सामग्री में मिलावट को रोकने के लिये फूड सेफ्टी मोबाइल वैन के माध्यम से सनशाइन स्कूल के पास और इसी प्रकार अन्य जगहों पर चेकिंग लगाकर कई दूध विक्रेताओं से दूध का सेम्पल से लिया गया है जो जाँच के लिये बाहर भेजा जायेगा ।
उक्त अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी शाह, नगर निगम स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह, स्वच्छता उप पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी और नगर निगम व खाद्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
