ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 25/09/2021
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयंत अस्पताल में एक प्रसूता महिला नार्मल डिलीवरी के दौरान 3 बच्चों को जन्म दिया है ।
वही जलाले हुसैन ने बताया कि दिनांक 23/09/2021 को रात लगभग 10:00 बजे नेहरू चिकित्सालय में प्रसूता महिला को भर्ती कराया गया था वही आधे पौन घंटे के बाद लगभग रात्रि 11:00 बजे सबसे पहले 1 बच्ची का जन्म दिया और इसके आधे घंटे बाद एक साथ 2 बच्चा को जन्म दिया और वही घर में खुशी का माहौल है ।
प्रसूता महिला तबस्सुम बेगम उम्र 27 वर्ष की बतायी जा रही है जिनसे पहले से 3 बच्चियां है और यह चौथी नार्मल डिलीवरी हुआ है जिसमे 1 बच्ची – 2 बच्चा का जन्म हुआ है जो जच्चा – बच्चा सभी स्वस्थ बताये जा रहे ।
वही उनके पति मोफीज अहमद एक प्राइवेट ओबी कम्पनी में कार्यरत है फिलहाल निवास – नवानगर जिला सिंगरौली में रहते है जो स्थायी पुराना निवासी हैदरनगर जिला पलामू (झारखंड) के है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
