
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले के आम नागरिको की समस्याओं के समाधान के लिये हर मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट सभागार मे कलेक्टर राजीव रंजन मीना के अध्यक्षता मे किया जा रहा है और वही कलेक्टर श्री मीना के द्वारा जन सुनवाई मे प्राप्त आवेदन पत्रो का तत्परता के साथ निराकरण कराया जाता है ।
जो आज की जन सुनवाई के दौरान जिले के 210 लोगो ने अपने समस्याओ से अवगत कराते हुये कलेक्टर को अपना आवेदन दिया गया जिस पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुये कलेक्टर श्री मीना के द्वारा कई आवेदन पत्रो का जन सुनवाई मे उपस्थित अधिकारियो से त्वरित निराकरण कराया गया ।
आज की जनसुनवाई के दौरान सर्वाधिक आवेदन विद्युत देयको मे सुधार कराने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये और साथ ही जिले मे कार्यरत औद्योगिक कम्पनियो मे रोजगार दिलाने, गंभीर बिमारियो के ईलाज हेतु आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराये जाने के साथ ही नामातरण, वटनवारा के प्रकरणो के निराकरण कराये जाने से संबंधित प्राप्त हुये।
उक्त जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, संयुक्त कलेक्टर विकास सिंह, बी.पी पाण्डेय, एसडीएम ऋषि पवार, निगमायुक्त आरपी सिंह सहित जिले के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal