
निगमायुक्त ने नियुक्त वार्ड प्रभारियों को समय पर टीकाकरण केन्द्रो में समय पर पहुॅचने का दिये निर्देश
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 16/09/2021 को जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीना के निर्देश के परिपालन में कल दिनांक 17/09/2021 को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर टीकाकरण “वैक्सिनेशन महाअभियान” का आयोजन किया जा रहा है ।
वही नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत 52 टीकाकरण केन्द्रो पर टीकाकरण किया जायेगा और टीका केन्द्रो पर सम्पूर्ण तैयारियों सहित वार्डो में टीकाकरण हेतु जनजागरूकता अभियान आदि के सम्बंध में नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त आरपी सिंह के अध्यक्षता में निगम के सभागार में सभी उपयंत्री एवं वार्डो प्रभारियों की बैठक आयोजित कर टीकाकरण केन्द्रो में शत-प्रतिशत टीकाकरण कराये जाने हेतु निगमायुक्त के द्वारा निर्देश दिये गये और साथ ही वार्डो के लिये नियुक्त मुख्य अतिथियों से विधिवत द्वीप प्रज्ज्वलन कराकर टीकाकरण अभियान को मूर्त रूप देने का निर्देश दिये।
नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत इन स्थलो पर टीकाकरण केन्द्र होगे आयोजित- आगनबाड़ी केन्द्र मुहेर, प्राईमरी स्कूल जगमोरवा, सेन्टर हास्पिटल मोरवा, सरस्वती शिशु मन्दिर मोरवा, शा.कन्या हाईस्कूल पंजरेह, माध्यमिक विद्यालय चटका, आदर्श गंगा स्कूल मोरवा, श्री साई सैल मंगलम कालेज, सीएचसी मोरवा, माध्यमिक विद्यालय देवरी डांड़, एन.सी.एल. डिस्पेंसरी झिगुरदह, सरस्वती स्कूल झिगुरदह, शा. स्कूल सिम्पलेक्स, बीरेंद्र सामुदायिक भवन जयन्त, एनसीएल डिस्पेंसरी जयन्त, कल्याण मण्डप जयन्त, शा. उच्चतर मा.वि. जयन्त, डी.ए.व्ही स्कूल दुद्धीचुआ, संजीवनी क्लीनिक जैतपुर, माध्यमिक विद्यालय बनौली, नेहरू चिकित्सालय योगा केन्द्र जयन्त, राजश्री स्कूल नवानगर, डी.पी.एस स्कूल निगाही, शा. हाईस्कूल नवानगर, वर्कर्स क्लब अमलोरी, एनसीएल डिस्पेंसरी अमलोरी, शा. हायर सेकेण्डरी स्कूल कचनी, माध्यमिक विद्यालय देवरा, प्राथमिक विद्यालय पचखोरा, यूपीएचसी नवजीवन विहार, एन.टी.पी.सी. बेवा क्लब विन्ध्यनगर, उमंग भवन एनटीपीसी विन्ध्यनगर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विन्ध्यनगर, कोल भवन एन.टी.पी.सी. विन्ध्यनगर, स्टेज-1 एन.टी.पी.सी. प्लांट विन्ध्यनगर, प्राथमिक पा.शा. जुवाड़ी, माध्यमिक विद्यालय तेलगंवा, अमृत विद्यापीठ विन्ध्यनगर, सांई महाविद्यालय ढोटी, शा.प्रा.वि. बैढ़न, डी.ए.व्ही. स्कूल ताली बैढ़न, शा. कन्या हायर सेकेण्डरी बैढ़न, पुराना हास्पिटल बैढ़न, शा. माध्यमिक विद्यालय बलियरी, सरस्वती हायर सेकेण्डरी स्कूल बिलौजी, डीडीआरसी डीएच बैढ़न (कोवैक्सिन), डीडीआरसी डीएच बैढ़न (कोविशील्ड), शा.महा विद्यालय बैढ़न, हायर सेकेण्डरी स्कूल हिर्रवाह, सेटेलाईट स्कूल हिर्रवाह, पोल्टेक्निक कालेज पचौर, शा.मा.वि. नौगढ़ सभी जगहों पर टीकाकरण होगा ।
वही निगमायुक्त आर.पी.सिंह ने संबधित वार्डो में गठित आपदा प्रबन्धन समिति के सदस्यों सम्मानित जनप्रतिनिधियों सहित पूर्व पार्षदो, सामाजिक संगठनो से अपील किया है कि अपने-अपने वार्डो में टीकाकरण से वंचित व्यक्तियों का टीकाकरण कराने में सहयोग प्रदान करें और वही जिनका प्रथम डोज की अवधि पूर्ण हो गयी है उन्हे दुसरा डोज लगाये जाने हेतु प्रेरित करें ताकि शहरी क्षेत्र में शत-प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूर्ण हो सकें ।
उक्त बैठक के दौरान अधीक्षण यंत्री व्ही.पी.उपाध्याय, उपायुक्त आर.पी. बैस, उपायुक्त (वित्त) सत्यम मिश्रा, नवजीवन विहार प्रभारी अधिकारी एम.एल.सिंह सहित सभी सहायक यंत्री – उपयंत्री एवं वार्ड प्रभारी उपस्थित रहें ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal