Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने के लिये चलायी जा रही है कई योजनाये मंत्री – बृजेन्द प्रताप सिंह

मुर्गीपालन के साथ ही बकरी पालन को भी दे बढ़ावा – प्रभारी मंत्री

बढ़ता कारवाँ/सिगरौली (जमुना सोनी) बैढन महिलाये जब आत्म निर्भर बनेगी तभी प्रदेश का समुचित विकास होगा और प्रदेश सरकार महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने के कृत संकल्पित है और इसके लिये प्रदेश शासन द्वारा कई योजनाये संचालित की जा रही है ।

उक्त आशय का वक्तव्य जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द प्रताप सिंह मंत्री मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन एवं श्रम विभाग द्वारा बिरकुनिया सामुदायिक भवन मे आयोजित “महिला स्व सहायता समूहो सम्मेलन” के दौरान दिया गया।

इस कार्यक्रम मे चितरंगी विधानसभा विधायक अमर सिंह, सिंगरौली विधानसभा विधायक रामलल्लू बैस, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय पाठक, कलेक्टर राजीव रंजन मीना, पुलिस अधीक्षक बीरेन्द सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बीरेन्द गोयल की गरिमामय उपस्थिति रही ।

प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने सामुदायिक भवन बिरकुनिया मे आयोजित “महिला स्व सहायता समूह सम्मेलन” के दौरान महिला स्व सहायता समूहो की उपस्थित महिलाओ को संबोधित करते हुये कहा कि मुझे बताया गया कि बिरकुनिया आदिवासी अंचल के महिला समूहो द्वारा मुर्गी पालन का कार्य कर अपने एवं अपने परिवार को आत्म निर्भर बनाया जा रहा है और उन्होने कहा कि आजीविका मिशन के द्वारा महिला स्व सहायता समूहो का गठन कर आत्म निर्भर बनाने की उतकृष्ट पहल की गयी है और पोल्ट्री फार्म के माध्यम से समूह मे जुड़ी महिलाओ को 35 सौ से 4 हजार रूपयें की आय प्राप्त हो रही है और स्व सहायता समूहो की उपस्थित महिलाओ को प्रेरित करते हुये कहा कि पोल्ट्री फार्म के साथ – साथ बकरी पालन के कार्य की शुरूआत करे इससे भी अच्छा लाभ प्राप्त किया जा सकता है और प्रभारी मंत्री के द्वारा महिला स्व सहायता समूह की दीदियो से संवाद कर उन्हे प्रोत्साहित किया गया ।

प्रभारी मंत्री ने उपस्थित समूह की महिलाओ से कहा कि आप सब अपने बच्चो को स्कूल मे जरूर भेजे प्रदेश सरकार के द्वारा बच्चो के शिक्षा के लिये स्कूलो मे उचित प्रबंध किये गये है और उन्हे पढ़ाने के साथ मीडे मील, गणवेश भी मुहैया कराया जा रहा है और यहा तक कि इंजिनियरिंग, डाक्टरी सहित उच्च शिक्षा के लिये फीस का खर्च लगेगा वह प्रदेश सरकार द्वारा वहन किया जायेगा और वही प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने उपस्थित जन समूह को वैक्सीनेशन हेतु प्रेरित करते हुये कहा कि हम सभी कोरोना संक्रमण जैसी गंभीर बिमारी को अपना टीकाकरण कराकर ही हरा सकते है और भ्रम मे न आये अपना एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके अपने परिजनो का 17 सितम्बर को आयोजित “टीकाकरण महाअभियान” मे टीकाकरण अवश्य कराये ।

इस कार्यक्रम के प्रारंभ मे चितरंगी विधानसभा विधायक अमर सिंह ने प्रभारी मंत्री सहित आये हुये अतिथियो का स्वागत करते हुये चितरंगी विधानसभा मे कराये जा रहे विकास कार्यो के साथ साथ स्व सहायता समूहो के गठन एवं उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो के संबंध मे विस्तार से अवगत कराया गया।

वही कलेक्टर के द्वारा बताया गया कि बिरकुनिया मे गठित महिला स्व सहायता समूहो को डीएमएफ मद से पोल्ट्री फार्म के संचालन हेतु सहायता राशि उपलब्ध करायी गयी है और उन्होने बताया कि आजीविका मिशन के माध्यम से लगभग 5 सौ महिलाये मुर्गी पालन का कार्य कर रही है जिससे उन्हे प्रतिमाह 3 हजार से 35 सौ रूपये की आमदनी प्राप्त हो रही है और वूमेन पोल्ट्री प्रोड्सर कंम्पनी के द्वारा इस क्षेत्र के 26 गावो की महिला स्व सहायता समूहो को प्रशिक्षित कर उन्हे आत्म निर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान बूमेन पोल्ट्री प्रोड्सर के अधिकारी द्वारा स्लाईड के माध्यम से पोल्ट्री फार्म के माध्यम से मुर्गी पालन एवं बायलर उत्पादन से मिल रहे लाभ के संबंध मे अवगत कराया गया ।

उक्त अवसर पर जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय, एसडीएम नीलेश शर्मा, पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार, नगर निगम निर्वतमान अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वकर्मा, प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष बीरेन्द मिश्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डॉ. रावेन्द सिंह, श्रीमती राधा सिंह, वरिष्ट समाजसेवी शारदा प्रसाद शर्मा, विनोद चौबे, राजेन्द द्विवेदी, देवी प्रसार बैस, चंद्रिका प्रसाद बैस, लालपति साकेत, उमेश सिंह, कलावती यादव, योगेन्द द्विवेदी, गंगा सागर बैस सहित एनआरएलएम के वूमेन पोल्ट्री प्रोड्यूसर आदि उपस्थित रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...