
भारतीय समाज में एक विशेष समुदाय को दंगाई और कलंकित प्रदर्शित करने की नापाक कोशिश पर लगाम लगाया जाये – उसैद
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (ब्यूरो कार्यालय) बैढन मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक विकास कमेटी के विधिक सलाहकार अधिवक्ता उसैद हसन सिद्दीकी एडवोकेट, संभागीय अध्यक्ष अशरफ अली अंसारी, संभागीय सचिव मोहम्मद इरशाद पठान, लोकसभा अध्यक्ष मकसूद रजा, जिलाध्यक्ष सिंगरौली मन्नान खान एडवोकेट, शहर अध्यक्ष मोहम्मद शमीम खान संयुक्त रुप से महामहिम राष्ट्रपति एवं महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर सिंगरौली को ज्ञापन सौंपा और अपने ज्ञापन में उल्लेख किया है कि कि दिनांक 19/08/2021 को उज्जैन मोहर्रम पर्व में आवाम काजी साहब के एहतराम एवं इस्तकबाल में काजी साहेब जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे जिनको असामाजिक तत्वों ने फर्जी वीडियो एडिटिंग कर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुये वायरल किया है जबकि आयोजनों में इतिहास में कभी भी देश विरोधी नारे नहीं लगाये गये हैं जिसमें बगैर सत्यता का जांच किये पुलिस एक तरफा मुस्लिम अल्पसंख्यकों के ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एन.एस.ए. )लगाया गया है जिसका विधिवत वीडियो का फॉरेंसिक जांच होनी चाहिये एवं वीडियो में छेड़छाड़ करने वाले सभी लिप्त आरोपियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही किया जाना चाहिये ।
बताते है कि आईटी सेल जो नफरत फैलाने व प्रदेश एवं वतन की अमन शांति बिगाड़ने वालों का षड्यंत्र करते रहते हैं उनका बेनकाब उजागर कर पर्दाफाश होना चाहिये और वही अधिवक्ता श्री सिद्दीकी ने ज्ञापन में आगे उल्लेख किया है कि रक्षाबंधन के पर्व पर तस्लीम अली इंदौर में चूड़ी बेच रहा था तभी कुछ असामाजिक तत्वों की भीड़ के द्वारा तस्लीम अली का नाम पूछकर भीड़ ने उसके साथ मारपीट किया एवं उसके पास से नगद ₹10000 एवं मोबाइल व लगभग ₹25000 चूड़ी का सामान भी लूट लिया गया इसके तत्पश्चात उक्त के संबंध में रिपोर्ट करने पर लिप्त आरोपियों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत किया गया किंतु एक षड्यंत्र के तहत 28 घंटे बाद तस्लीम अली के ऊपर भी नाबालिग लड़की के छेड़खानी (पास्को एक्ट) का फर्जी मामला पंजीबद्ध किया गया ।
जिसकी विधिवत सीबीआई से जांच कराते हुये लिप्त आरोपियों को कानूनी कार्यवाही हो जिससे देश में असामाजिक तत्वों का मनोबल न बढ़े और लिप्त आरोपियों के खिलाफ केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर स्पीड ट्रायल कर न्याय को सुनिश्चित किया जाये ताकि भारतीय समाज में एक विशेष समुदाय को दंगाई और कलंकित प्रदर्शित करने की नापाक कोशिश पर लगाम लगाया जाये और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किये जाने की माँग की है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal