ब्रेकिंग न्यूज़ – 15/08/2021
हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली/जयन्त :-जयन्त स्वच्छता कार्यालय में पदस्थ छोटू सफाई दरोगा एवं सफाई कर्मचारियों ने विचार करते हुए अपने स्वच्छता नोडल अधिकारी संतोष पाण्डेय के हाथों से ध्वजारोहण करवाया साथ ही तिरंगा झंडा का सम्मान करते हुए स्वतंत्रता सेनानी महापुरुषों को नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त सफाई कर्मचारियों ने स्वच्छता शपथ ली।

कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह स्वच्छता निरीक्षक ने अपनी बात रखते हुए समस्त सफाई कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि हम अपने सिंगरौली को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
श्री राघवेंद्र सिंह सीटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं बधाई देते हुए जयंत स्वच्छता कार्यालय मे दरवाजा लगवाने हेतु 5000/- रुपये राशि का सहयोग प्रदान किया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम मे उपस्थित रहे:-श्री संतोष तिवारी स्वच्छता निरीक्षक,श्री उमेश कुमार तिवारी सीटाडेल जोनल इंचार्ज,श्री मनोज कुमार तिवारी सफाई सुपरवाइजर सीटाडेल,श्री बिहारी उप स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं उपस्थित जयन्त जोन के समस्त सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal