
HS-NEWS मध्य प्रदेश सिंगरौली राजकुमार सिंह आरपी सोनी :- स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व के 75 वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर नीलेश शर्मा एसडीएम चितरंगी द्वारा तहसील भवन के छत मे प्रज्वलित अगरबत्ती घुमा ध्वजारोहण किया गया तिरंगा लहराने के बाद मौजूद सभी के द्वारा ताली बजा राष्ट्रगान किया गया जिसके पश्चात निलेश कुमार शर्मा एसडीएम मौजूद लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिये

उक्त ध्वजारोहण राष्ट्रगान दौरान अपने दल बल के साथ एसएन सिंह बघेल एसडीओपी चितरंगी, कुनाल राऊत तहसीलदार चितरंगी, अर्जुन बेलवंशी नायब तहसीलदार, संजय जाट नायब तहसीलदार, आर के सिंह फूड स्पेक्टर, बीके पांडे राजस्व निरीक्षक, शिवनंदन सिंह राजस्व निरीक्षक, अधिवक्ता, पटवारीयों, के अलावा राजस्व कर्मचारी, एवं गणमान्य नागरिकों सहित मीडिया कर्मी इत्यादि मौजूद रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal