
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस कल दिनांक 15 अगस्त 2021 को 75 वे “स्वतंत्रता दिवस” के अवसर पर नगर पालिक निगम सिंगरौली जिला मुख्यालय बैढन का हृदय आदर्श वार्ड 40 पार्षद व भाजपा निवर्तमान पार्षद दल नेता संजीव अग्रवाल का 15 अगस्त के दिन ही 50 वे जन्मदिन के अवसर उनके सहयोगी साथी व मित्र मंडली और शुभचिन्तको द्वारा आयोजित कार्यक्रम सुबह में हनुमान मंदिर में जाकर पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया और वही शुभचिन्तको द्वारा जगह – जगह माला पहनाकर व गुलदस्ता देकर जन्मदिन की बधाई देने वालो का तांता लगा रहा और प्रसाद का वितरण किया गया ।
इसके उपरांत दोपहर में बैढन माजन मोड़ स्थित मां गायत्री मंदिर के परिसर में फल – फूल व छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया और वही शाम को सत्या इंटरनेशनल होटल परिसर में स्थित शिव मंदिर में पूजा पाठकर शिवजी से आशीर्वाद लिया और इसके बाद होटल परिसर स्थल में साथी व शुभचिन्तको द्वारा बड़े हर्षोउल्लास के साथ 50 वे जन्मदिन का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया और इसके बाद उक्त कार्यक्रम में आये हुये लोग स्वल्पाहार एवं भोजन किया ।
इस जन्मदिन के अवसर पर जिले के व्यापारी व सामाजिक संगठन – विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से आये हुये पदाधिकरियो ने संजीव अग्रवालों को पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी और राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों द्वारा पार्टी लाइन से हटकर संजीव अग्रवाल को आशीर्वाद स्वरूप अपने – अपने विचार व्यक्त करते हुये नया आयाम व ऊंचाइयों पर पहुंचने की ईश्वर से कामना की और साथ ही जिले के विकास और आमजन की समस्याओं को निराकरण व सहयोग करते रहे की बात कही गयी ।
इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजककर्ता संतोष सोनी (पूर्णमासी), केके शाह सहित अन्य साथियो की अहम भूमिका रही और पार्षद दल नेता संजीव अग्रवाल ने आये अतिथियों का हृदय से धन्यवाद सम्प्रेषित किया ।
उक्त जन्मदिन के अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश द्विवेदी, रामनिवास शाह, संध्या मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप चौबे, राजेश तिवारी, दिलीप शाह, जिला कांग्रेस (शहर) अध्यक्ष अरविंद सिंह चंदेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामअशोक शर्मा, आम आदमी पार्टी से संदीप शाह, बसपा से अशोक शाह, समाजसेवी सीए मनोरमा शाहवाल, एसडी सिंह, मिथिलेश मिश्रा, डॉ.आरडी पाण्डेय, नरेश शाह, लखनलाल शाह, रामशिरोमणि शाहवाल, अपना दल से त्रिलोकी सिंह, सजन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह, सुनील सिन्हा, संदीप सिंह बघेल, राज द्विवेदी सहित राजनीतिक पार्टियों के नेता, समाजसेवी, व्यापारी सहित अन्य लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे उक्त मंच का सफल संचालन सेवानिवृत्त नरेंद्र मिश्रा ने किया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal