कोई भी आवश्यकता हो करणी सेना आपके साथ खड़ी है – दिग्विजय सिंह “बबलू”

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS//सिंगरौली:- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सिंगरौली ने फिर एक बार मानवता की मिसाल पेश की है आपको बता दे कि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सिंगरौली के पास सूचना आयी के 3 दिन पूर्व मोरवा में एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल आशुतोष साकेत निवासी चितरंगी जो कि उपचारार्थ हेतु बंदना हॉस्पिटल में भर्ती है उसे तत्काल रक्तदान की आवश्यकता है। श्री राष्ट्रिय राजपूत करणी सेना ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए पीड़ित के पिता से संपर्क कर रेड क्रॉस सोसाइटी में रक्तदान कर रक्त उपलब्ध कराया और आशश्वत किया की अगर और भी आश्यकता भविष्य में पड़ती है तो सेना उनकी मदद के लिए प्रतिबद्ध है।रक्तदान जिला महामंत्री विवेक सिंह बघेल ने किया वही मौके पर करणी सेना के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह “बबलू”,कोषाध्यक्ष नर्वदा सिंह चंदेल एवं पंकज सिंह उपस्थित रहे। सेना ने ये साबित किया की वह सर्व समाज की सेवा व उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।

वही श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना सिंगरौली के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह उर्फ बबलू ने कहा कि पीड़ित को भविष्य में किसी भी मदद की आवश्यकता हो तो सेना उनके साथ खड़ी है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal