ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 13/08/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजना जो दुःखद बेला में बहुत ही सहायक के रूप में “अंत्येष्टि सहायता राशि योजना” के तहत श्रीमती फूलमती साकेत पति स्व. राजू साकेत उम्र लगभग 32 वर्ष जिलानी मोहल्ला (साकेत बस्ती) राजीव वार्ड क्र. 39 बैढन की निवासिनी है को नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासन द्वारा अंत्येष्टि सहायता राशि ₹5000 रुपये नगद प्रदान किया गया ।
वही विगत माह उनके पति राजू साकेत उम्र 38 वर्ष बीमार थे जिनका उपचार के दौरान देहांत हो गया था पड़ोस में रहने वाले सुरेश कुमार वर्मा के द्वारा बताया गया था कि मध्यप्रदेश कर्मकार संबल योजना के तहत 5 हजार रुपये अंत्येष्टि सहायता राशि और ₹2 लाख रुपये अनुग्रह सहायता राशि सरकार से मिलता है ।
तब जाकर नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय के वार्ड प्रभारी एल.के. सिंह को कागजात वगैरह दिया था जो आज नगर निगम कार्यालय में पदस्थ कैशियर डी.पी. शाह एवं वार्ड प्रभारी एल.के. सिंह के हाथों से सुरेश वर्मा की मौजूदगी में नगद ₹5000 रुपये अंत्येष्टि सहायता राशि दी गयी ।
वही फूलमती के आंख में आंसू भर आये और उन्होंने नगर निगम प्रशासन और सुरेश वर्मा को धन्यवाद संप्रेषित किया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal