
जयंत से जा रहा दो ट्रक कोयला पिपरी में जप्त
सिंगरौली:– एनसीएल में हो रही कोयले की चोरी को रोक पाने में एक तरफ जिम्मेदारो को पसीना आ रहा है तो वही दूसरी तरफ एनसीएल प्रबंधन के लाख प्रयास के बावजूद कोयले की चोरी पर अंकुश नही लग पाना उनके नाकामी को भी उजागर करता हैं। बतादे कि अभी कुछ ही दिन पहले पिपरी वन विभाग ने जयंत से जा रहा चोरी का तीन ट्रक कोयला जप्त किया था। और आज यानी 7 अगस्त को 3:45 बजे फिर से दो ट्रक कोयला जांच अभियान के तहत जप्त किया हैं। जिसेके संदर्भ में पिपरी वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी वीके पाण्डेय ने जानकारी देते हुये बताया चेकिंग के दौरान पकड़े गए दो ट्रक कोयला जो वगैर टीपी के जयंत से लेकर आ रहा था। जिसका नंबरJH2AF/6053 एवं JH2AF/5079 हैं को जांच के दौरान अबैध पाया गया। जिसे जप्त कर पिपरी रेंज कार्यालय में सीज कर दिया गया है।
उपरोक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में प्रमुख रूप से वन छेत्रीय अधिकारी बीके पाण्डेय , बिहारी पाण्डेय,वनरक्षक रामफल एवं समारू प्रसाद आदि उपस्थित रहे।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal