Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गनियारी एलआईजी कॉलोनी में बरसाती पानी कई घरों में घुसा वर्षो की समस्या से निजात पाने हेतु स्थानियो ने नगर निगम प्रशासन से की माँग

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 08/08/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस कल दिनांक 07/08/2021 की रात में भीषण बरसात होने के कारण नगर पालिक निगम सिंगरौली इंदिरा वार्ड 41 गनियारी के एलआईजी आवासीय कॉलोनी (भाजपा नेता संजय ताम्रकार के घर के पास वाली लेन) में कई घरों में बरसाती नाली का पानी घुसने के कारण नुकसान के साथ – साथ लोगो को भारी परेशानी उठाना पड़ा ।

स्थानीय बताते हैं कि यह समस्या पहली बार का नहीं है आज से लगभग 6 – 7 वर्षों से परेशानी का सबब बना हुआ है और बताते है कि थोड़ी सी ज्यादा बरसात होती है तो नाली भरते ही सड़क के रास्ते से अक्सर बरसाती पानी घरों में घुस जाता है निराकरण हेतु आवेदन पत्र तक दिया गया है इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन ध्यान नहीं देता है ।

वही स्थानीय लोग मजबूर होकर समस्या का निराकरण हेतु सीएम हेल्पलाइन नम्बर 181 पर कॉल किया गया है और वही खबर के माध्यम से नगर निगम प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियो का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...