बना गोदाम का अड्डा, जर्जर की स्थिति में फाक रहा है धूल, वार्डवासियों ने मरम्मत कराने की उठायी मांग
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली इंदिरा वार्ड 41 गनियारी के पहरी टोला में स्थित आईएचएसडीपी कॉलोनी के पास (बीपीएल कालोनी) लाखों रुपये नगर निगम प्रशासन द्वारा लाखों रुपये खर्च करके लगभग 12 वर्ष पूर्व से अधिक सामुदायिक भवन बनकर तैयार है जो जर्जर अवस्था में ताला लगा हुआ है ।

वही स्थानीय बताते हैं कि 30 अक्टूबर 2009 को सामुदायिक भवन का निर्माण हुआ है तब से बैढन/गनियारी वार्डवासियों को उपयोग में नगर निगम प्रशासन द्वारा नहीं दिया गया है ।
वही स्थानीय बताते है कि जब से सामुदायिक भवन बना है तब से कहीं गल्ला गोदाम तो कहीं खाद यूरिया गोदाम के रूप में उपयोग हुआ है आज के समय में सामुदायिक भवन पूरी तरह से खंडहर का रूप ले चुका है और वही सामुदायिक भवन परिसर भर में गंदगी एवं घास वगैरह का आलम व्याप्त है ।
स्थानीय वार्ड वासियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि गनियारी में निर्मित सामुदायिक भवन को खण्डहर होने से बचाकर सामुदायिक भवन को सुदृण करते हुये बिजली – पानी – शौचालय और साफ – सफाई कराते हुये टूटे-फूटे कार्यों का मरम्मत करवाने की मांग की है ताकि सामुदायिक भवन शादी – विवाह एवं अन्य अवसर पर वार्डवासियों को सुलभ हो सके ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal