
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कांग्रेसी पदाधिकारी बताते है कि भारतीय जनता पार्टी की लगातार सरकार 17 वर्षों के होने के बाद भी सिंगरौली जिला विकास से कोसों दूर है नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र के अंतर्गत सड़कें कीचड़ युक्त हो गयी है और वही नगर निगम क्षेत्र में विकास के नाम पर सीवर लाइन ठेकेदार ने सड़कों को इस तरह बर्बाद किया है कि जनता का चलना दूभर हो गया है ।
नगर निगम प्रशासन लगातार भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाने के बजाय उन्हें लूटने की छूट दे रखी है जिसके विरोध में कांग्रेसी जन सड़कों पर उतरेंगे और दिनाक़ 26 जुलाई 2021 दिन सोमवार को समय दोपहर 3:00 बजे स्थान – इंदिरा वार्ड 41 गनियारी के प्रेमनगर बस्ती रेलवे फाटक के पास के खस्ताहाल सड़कों पर धान का रोपा लगाकर विरोध दर्ज करेंगे ।
वही कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित द्विवेदी ने प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, जिला कांग्रेस (शहर/ग्रामीण) के सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और महिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों किसान कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, छात्र संगठन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों, इंटक, सेवादल परिवहन प्रकोष्ठ, उद्यमी प्रकोष्ठ, सद्भावना प्रकोष्ठ आदि कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठनों व पूर्व सांसद पूर्व विधायक पूर्व पार्षद, पार्षद पंचायत प्रतिनिधि गण आदि सिंगरौली के लोगो से अपील की गयी है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाये ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal