
बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 24/07/2021 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सिंगरौली काम. संजय नामदेव (राज्य परिषद सदस्य) के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के आये हुये वरिष्ठ नेता व पदाधिकारियो का बरगवां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते ही स्वागत वंदन के बाद जिले के सभी विंग के कार्यकर्ताओं से शहर भर में वाहन रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन के उपरांत बिलौंजी डिग्री कालेज के पास काम. अरविंद श्रीवास्तव (राज्य भाकपा सचिव) एवं काम. हरिद्वार सिंह मध्य प्रदेश एटक अध्यक्ष एवं एसईसीएल महामंत्री और काम.संजय नामदेव सहित अन्य पदाधिकारियों के द्वारा भाकपा सिंगरौली (शहर) नवीन कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया ।

वही प्रदेश से आये हुये वरिष्ठ पदाधिकारी कामरेड श्री अरविंद श्रीवास्तव हरिद्वार सिंह द्वारा जिले के कार्यकर्ताओं सम्बोधित करते हुये आवश्यक निर्देश दिये और वही पार्टी को मजबूत करने और अन्य जमीनी मुद्दों को लेकर लड़ाई जारी रहे जैसे मजदूर, किसान, गरीब, विस्थापित और शोषित सहित अन्य लोगों को न्याय दिलाने के लिये कमर कसकर तत्पर तैयार रहे और लड़ाई लड़े ।
उक्त वाहन रैली व प्रदर्शन शक्ति और बैठक में मुख्य रूप से काम. संजय नामदेव (भाकपा राज्य परिषद सदस्य), काम केपी शर्मा, आरके सिंह, अजय कुमार (महामंत्री एनसीएल), राजकुमार शर्मा (जिला सहायक सचिव), अरुण सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष), शिवकली साकेत, पुष्पेंद्र गुप्ता, बीएम नामदेव, मीना, अनीता, रंगीला, जय सोनी (एआईएसएफ), जिला अध्यक्ष किसान सभा जिलाध्यक्ष भगवान आश्रय नामदेव, अरविंद शाह, बृजेश जैसवाल, प्रमोद नामदेव, विपिन रस्तोगी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाये पुरुष उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal