ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 24/07/2021

BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन खेतो की जुताई – बुआई के बाद अब जिला मुख्यालय बैढन में कृषि खाद खरीदी केंद्र में किसानो का भारी भीड़ जमा हुआ है जो सुबह से लेकर शाम तक लाइन में लगकर खाद लेने लिये लगे हुये है और वही किसानों ने बताया कि खाद खरीदी में धांधली की जा रही है लाइन नही बढ़ रहा है जो सुबह से शाम तक लाइन में लगकर फिर घरों को वापस जाना पड़ रहा है और 2 से 3 दिन हो गये है खाद खरीदी केंद्र में चक्कर लगाना पड़ रहा है कृषि खाद नही मिल पा रहा है जिससे परेशानियों का सामना करना है ।
किसानों ने मांग है कि भारी भीड़ को देखते हुये कृषि खाद खरीदी काउंटर बढ़ाये जाये और पुलिस को लगाकर खाद वितरण कराये जाये और वही कृषि खाद वितरण कर्मचारी एवं किसानों से नोकझोंक की स्थिति बनी हुई है और वही जहां पर खाद वितरण हो रहा है वहाँ पर कीचड़ और गंदगी के बीच लाइन में किसान लगे हुये है ।
किसानों ने लगाया आरोप
वही लाइन में लगे किसानों ने खाद वितरण करने वाले अधिकारियों के ऊपर आरोप लगाते हुये बताया कि सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लाइन में लगकर कृषि खाद नहीं मिल पा रहा है अन्य किसान के द्वारा सेटिंग करके पैसा वगैरह लेकर रात 8:00 बजे गोदाम को खोल करके 10 से 15 बोरी खाद एक एक लोग को दे दिया जाता है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal