बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार:- सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत खुटार चौकी की पुलिस द्वारा रेत से भरे ट्रैक्टर को जप्त कर कार्यवाही करने की बात कर अपनी पीठ थपथपाने में पीछे नही है लेकिन नवागत खुटार चौकी प्रभारी की कार्यवाही सवालों के घेरे में।चौकी प्रभारी द्वारा प्रेस नोट जारी कर ड्राइवर व ट्रैक्टर पर कार्यवाही की बात कर रहे हैं लेकिन अवैध रेत का चोरी करवाने वाले ट्रैक्टर मालिक का कही नाम तक का जिक्र नही किया गया इतना ही नही खुटार पुलिस के द्वारा जारी प्रेस नोट में ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नम्बर का भी उल्लेख नही किया है।

सूत्रों की माने तो चौकी प्रभारी सत्ता पक्ष के तथाकथित नेताओ के दबाव के कारण ट्रैक्टर का नम्बर का उल्लेख नही कर रहे हैं और ट्रैक्टर मालिक पर कार्यवाही करने के बजाए बचाने का कार्य किया जा रहा है जबकि नियमतः अवैध रेत का परिवहन करने वाले ट्रैक्टर के साथ साथ ट्रेक्टर मालिक व ड्राइवर पर भी कार्यवाही का नियम है यैसे में खुटार चौकी प्रभारी की कार्यवाही महज एक खाना पूर्ति नजर आ रही है।अवैध रेत चोरी के लिए ड्राइवर पर कार्यवाही तो कर रहे हैं लेकिन ट्रैक्टर मालिक को आखिर संरक्षण क्यो,ट्रैक्टर नम्बर को क्यो छिपाया जा रहा है ये सब बात चौकी प्रभारी की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में खड़े कर दिए है अब देखना है की इस मामले में पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी संज्ञान में लेकर कार्यवाही करते है या बलि का बकरा सिर्फ ड्राइवर ही रहेंगे
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal