बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 14/07/2021 को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र में जिला सिंगरौली के चिन्हांकित दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग एवं आवश्यक उपकरण वितरित किये गये है ।

वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमर सिंह विधायक के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया ।
इस कार्यक्रम को गति प्रदान करने हेतु डॉ.डी.डी. मिश्रा वाइस चेयरमैन रेडक्रॉस द्वारा मंच का संचालन किया गया एवं रेडक्रॉस सचिव डॉ. डी.के. मिश्रा द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों एवं उद्देश्य की स्थापना से लेकर अब तक किये गये कार्य पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी और वही कार्यक्रम की अगली कड़ी में एडिशनल सीईओ जिला पंचायत अनुराग मोदी द्वारा उदबोधन में बताया गया कि यह हर्ष का विषय है कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र का संचालन रेडक्रॉस द्वारा किया जा रहा है और इसके लिये आवश्यक राशि जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है इसे आगे भी इसके संचालन हेतु उपलब्ध कराया जायेगा जिससे जिले के दिव्यांग जनों को आवश्यक उपकरण व सहायता प्रदान की जा सके और साथ ही यह भी प्रयास किया जायेगा कि प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश में इसके डीआरसी केंद्र का नाम रोशन हो और इसके साथ ही अन्य उपस्थित अतिथियों और रेडक्रॉस द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की गयी ।
इस कार्यक्रम में चिन्हित 65 दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग, मोटराइज बाइक, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड,बैशाखी, छड़ी,समार्ट कैन, डेज़ी प्लेयर वितरण किया गया और इस कार्यक्रम के अंतिम चरण में एस डी सिंह के द्वारा सभी उपस्थित गणमान्य लोंगो के प्रति आभार व्यक्त किया गया और वही उपस्थित सभी दिव्यांग जनों एवं परिजनों हेतु स्वल्पाहार प्रदान किया गया ।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में अमर सिंह विधायक चितरंगी वीरेंद्र गोयल जिलाध्यक्ष भाजपा, डॉ रविंद्र सिंह जिला पंचायत उपाध्यक्ष, एडिशनल सीईओ जिला पंचायत अनुराग मोदी, एडिशनल एसपी अनिल सोनकर उपस्थित रहे ।
उक्त कार्यक्रम में रेडक्रॉस से उपस्थित डॉ डी डी मिश्रा वाइस चेयरमैन, डॉ डीके मिश्रा सचिव, ब्लड बैंक मेडिकल डायरेक्टर डॉ आर डी द्विवेदी, प्रबंध समिति सदस्य संजय प्रताप सिंह, एस डी सिंह, ओ पी एन सिन्हा, राकेश गोयल, विवेक त्रिपाठी, राजू सिंह, सीए मनोरमा शाहवाल, बबिता जैन, रेडक्रॉस स्टाफ जय प्रकाश दुबे, अरविंद विश्वकर्मा, डीडीआरसी स्टाफ मुकुल किशोर, विकास तिवारी, राधा देवी साकेत, देवयानी शुक्ला, अर्पिता सिंह , श्यामबाबू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal