ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 14/07/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कल दिनांक 15/07/2021 दिन गुरुवार को सुबह 11:00 बजे जिले की एनजीओ “महात्मा फुले फाउंडेशन” बैनर तले नगर पालिक निगम सिंगरौली वार्ड क्र. 28 नगरीय क्षेत्र कचनी गाँव के 10 सूत्रीय जन समस्याओं को लेकर निराकरण हेतु वार्डवासियों और कार्यकर्ताओं द्वारा माजन मोड़ स्थित नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय का धरना प्रदर्शन कर घेराव करने बात कही है ।
वही बताते है कि लगभग 1 माह पूर्व में कचनी गांव के वार्ड वासियों ने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था वही निराकरण न होने की स्थिति में फिर से कल दिनांक 15/07/2021 को सुबह 11:00 बजे मूलभूत समस्याओ को लेकर निराकरण हेतु कचनी गाँव से भारी संख्या में महिलाये – पुरुष घरों से निकलकर जुलूस रैली निकालकर धरना प्रदर्शन कर नगर निगम कार्यालय का घेराव करने का आह्वान किया है और यह जानकारी महात्मा फुले फाउंडेशन जिलाध्यक्ष लालबाबू कुशवाहा ने दी है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal