Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिले के डीएमएफ फंड रुपये से सिंगरौली का होगा विकास - प्रभारी मंत्री

कलेक्ट्रेट परिसर में पार्क में प्रभारी मंत्री सहित जिले के जनप्रतिनिधि व अधिकारियों किया वृक्षारोपण

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 10/07/2021 को जिले के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह मंत्री मध्यप्रदेश शासन खनिज एवं श्रम विभाग आज सिंगरौली पहुंचे है ।

वही विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेेने के पश्चात साय 4 बजे प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई । 

बैठक के पश्चात प्रभारी मंत्री पत्रकारों से मुखातिब हुये और पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुये प्रभारी मंत्री ने कहा कि डीएमएफ का जो फंड है वह भोपाल जरूर गया है पर है वो यहां का है इस पर हमारी कमेटी जांच करेगी वह निश्चित रूप से यहां खर्च होगा। फंड इस बार 75 प्रतिशत भोपाल गया है उस पर मुख्यमंत्री द्वारा निर्मित कमेटी जांच करेगी तथा एक रेसियो के अनुसार सभी जिलों में प्रदान किया जायेगा और उन्होने कहा कि सिंगरौली जिला प्रदेश में सबसे ज्यादा रेवेन्यु देने वाला जिला है इस कारण योजनाओं में सिंगरौली जिले को जरूर प्राथमिकता दी जायेगी। 

पहले डीएमएफ का पैसा 50 प्रतिशत भोपाल जाता था परन्तु अब 75 प्रतिशत जाने लगा पत्रकारों के इस सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह निर्णय स्टेट का है यह मामला मात्र सिंगरौली जिले का नहीं है और जिले में हो रही विद्युत कटौती पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं और कई ट्रांसफार्मर पैसे जमा न करने के कारण नहीं बदले जा रहे हैं समस्याये कई तरह की हो सकती हैं परन्तु जल्द इसका निराकरण कर लिया जायेगा और प्रभारी मंत्री ने यह भी कहा कि डीएमएफ सहित विभिन्न विभागों से आज चर्चा की गयी है दूसरी बैठक तक समस्याओं का निराकरण कर लिया जायेगा और उन्होने कहा कि आज कलेक्टर महोदय से बात हुयी है आवश्यकताओं के प्रपोजल बनाने के निर्देश दिये हैं और प्रपोजल के अनुसार आवश्यकताओं की पूर्ति अवश्य की जायेगी ।

वहीं जिला कलेक्ट्रेट परिसर पार्क में प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह और जिले के जनप्रतिनिधि सीधी/सिंगरौली सांसद श्रीमती रीति पाठक, सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य, देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा, चितरंगी विधायक अमर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार पाठक, जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त आरपी सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बीरेंद्र गोयल, नपानि अध्यक्ष चंद्रप्रताप विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व समस्त विभाग वरिष्ठ अधिकारी के द्वारा “अंकुर योजना” के तहत कलेक्ट्रेट परिसर पार्क में भारी संख्या में वृक्षारोपण किया गया ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...