
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा एवं नगर पालिक निगम आयुक्त आरपी सिंह के दिशा – निर्देशन में नगर निगम के अमला द्वारा बिना मास्क के चलने वाले राहगीरो को रोककर 56 लोगो पर चालानी कार्यवाही करते हुये कुल 12 हजार रुपये की वसूली की गयी और वही नगर निगम के आईईसी टीम के द्वारा लगातार शहर में लाउडस्पीकर के माध्यम समझाइस देते हुये कोविड -19 के नियमो का पालन करने व मास्क लगाने हेतु जन जागरूकता की जा रही है ।
उक्त चालानी कार्यवाही में राकेश शर्मा, भारत सिंह, बीरेंद्र पाण्डेय, अंश उपाध्याय सहित आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला, रोहित चौरसिया, रोहित सिंह, रोहित दुबे, शैलेन्द्र सिंह, प्रशुन पाण्डेय, राजन पाण्डेय, सचिन निगम, विनोद तिवारी, जितेंद्र शाह, प्रदीप तिवारी व नरेंद्र चौबे मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal