बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन शहर भ्रमण के दौरान जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने आज गनियारी स्थित कचरा प्रोसेसिंग प्लांट पहुंचकर कचरा प्रबंधन व्य्वस्था को नजदीक से परखते हुये कचरा के संग्रहण, परिवहन और निष्पादित करने की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया और सम्बंधित को व्यवस्था को सुदृढ करने आवश्यक निर्देश भी दिया ।

वही प्लांट विजिट के दौरान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान “अंकुर योजना” के तहत कलेक्टर द्वारा नगर निगम के अधिकारियों के साथ 10 पौधे रोपित कर उनकी सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी भी ली गयी और इस भ्रमण के दौरान जिला कलेक्टर ने नगर निगम कार्यालय के पास तालाब सौंदर्यीकरण का जायजा भी लिया और प्रगति हेतु निर्देशित किया ।
उक्त वृक्षारोपण और निरीक्षण दौरे में मुख्य रूप से नगर पालिक निगम आयुक्त आरपी सिंह, कार्यपालन यंत्री अभियंता व्हीपी उपाध्याय, स्वच्छ भारत अभियान नोडल अधिकारी सन्तोष पाण्डेय, सिटाडेल मैनेजर रावेंद्र सिंह सहित अभिनंदन सिंह,अनिल सिंह, विवेक सिंह, शिव प्रताप सिंह उपस्थित रहें ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal